स्वामी चैतन्यानंद के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर, 5 राज्यों में छापेमारी, छात्राओं ने लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप

स्वामी चैतन्यानंद के खिलाफ 17 छात्राओं ने की शिकायत, अश्लील मैसेज भेजा, शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की

डेस्कः दिल्ली के एक मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट की छात्राओं ने चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी पर गंभीर आरोप लगाए है। बताया जा रहा है इंस्टीट्यूट में स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ डॉ. स्वामी पार्थसारथी ने 17 लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें की गई है। जिसे लेकर संस्थान के प्रशासक पीए मुरली की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। यह संस्थान शारदापीठ शृंगेरी से जुड़ा हुआ है।दिल्ली पुलिस ने यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) अमित गोयल ने बताया कि आरोपी देश छोड़कर भागने ना पाए इसके लिए उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया है। पुलिस की कई टीमें दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं।

गुमला में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, JJMP के तीन उग्रवादी हुए ढेर
जानकारी के अनुसार ,पीए मुरली की ओर से वसंत कुंज नॉर्थ थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) कि छात्राओं के साथ स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ डॉ. स्वामी पार्थसारथी ने यौन उत्पीड़न किया है । पीड़ित छात्राएं (EWS) के स्कॉलरसिप के तहत पीजीडीएम (पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट) कोर्स कर रही हैं।

भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाने की साजिश, किशनगंज से गिरफ्तार PLFI के पूर्व अध्यक्ष ने खोले राज
पुलिस ने 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए है। जिनमें से 17 ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, अश्लील वॉट्सऐप मैसेज भेजते थे और अवांछित शारीरिक संपर्क बनाते थे। पीड़िताओं ने यह भी बताया कि संस्थान की कुछ महिला फैकल्टी और प्रशासनिक कर्मचारी उन्हें आरोपी की मांगों को मानने के लिए दबाव डालती थीं।

Viral Video: 30 सेकंड में सब खत्म, खाने की थाली से पहले ही आ गई मौत; वीडियो देख दहल जाएगा कलेजा
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने BNS की धारा 75(2), 79, 351(2) के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, घटनास्थल और आरोपी के पते पर छापे मारे गए, लेकिन आरोपी अब तक फरार है। पुलिस ने संस्थान के बेसमेंट में खड़ी एक वोल्वो कार जब्त की, जिस पर फर्जी डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट (39 UN 1) लगी थी और जिसे आरोपी इस्तेमाल करता था। इस संबंध में 25 अगस्त 2025 को नया मामला दर्ज किया गया और कार जब्त कर ली गई।

प्रेमिका ने फोन नहीं उठाया तो सूरत से सीधे उसकी ससुराल में पहुंच गया प्रेमी और फिर खूनी खेल…
पुलिस ने संस्थान से सीसीटीवी फुटेज जब्त करके फॉरेंसिक जांच के लिए भेजी है। 16 पीड़िताओं के बयान न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी की आखिरी लोकेशन आगरा के पास पाई गई थी और उसकी तलाश जारी है। घटना के बाद श्री शारदा संस्थान और शृंगेरी मठ प्रशासन ने आरोपी को सभी पदों से हटा दिया है और उससे संबंध समाप्त कर दिए हैं। श्री शारदा पीठम ने आरोपी की गतिविधियों को ‘अवैध, अनुचित और संस्थान के हितों के विपरीत’ बताया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now