DESK: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित साकरा में मंगलवार दोपहर केनरा बैंक की शाखा में डकैती की घटना हुई। केनरा बैंक में मंगलवार दोपहर पांच-छह हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े 15 लाख रुपये की डकैती की। उन्होंने बैंक कर्मियों व ग्राहकों को बंधक बनाकर उनके सोने के गहने व मोबाइल भी लूटे।
झारखंड के 3 यूनिवर्सिटी में नए VC की नियुक्ति,राज्यपाल संतोष गंगवार ने लगाई मुहर
दोपहर लंच के समय पांच लोग बैंक में घुसे. देखते ही देखते वही लोग तुरंत मुह में मास पहन लिए तथा बैंक के सभी कर्मचारियों को बंधक बना लिया। उसके बाद लूटपाट को अंजाम दिया गया। सिर्फ यही नहीं बैंक कर्मचारियों का सोने का चैन मोबाइल तथा पर्श भी लें गए।सूचना पाकर बहरागोड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। सीसीटीवी कैमरे का सहारा लिया जा रहा है तथा आसपास के लोगों को भी पूछताछ की जा रही है। बताया गया की डकैत लोग डकैती करने के बाद लोकल रास्ता से होते हुए बंगाल की तरह भाग निकले। सभी लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। भागते हुए बैंक कर्मचारियों का मोबाइल रास्ते पर फेंकते हुये चले गए।










