रांचीः झारखंड के 510 सरकार प्लस-टू हाईस्कूलों में 23 विभिन्न विषयों में प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य के 1373 पदों पर पहली बार बहाली होगी। इसके लिए जेएसएससी की ओर से संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का आयोजन किया जायेगा। आयोग ने योग्य अभ्यर्थियों से 18 जून से लेकर 17 जुलाई की मध्यरात्रि तक ऑनलाइन आवेदन मांगा है। आवेदन के संबंधित विस्तृत विवरणी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 19 जुलाई की मध्य रात्रि तक परीक्षा शुल्क का भुगतान किया जा सकेगा। फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन का प्रिंट आउट लेने के लिए 21 जुलाई की मध्य रात्रि तक लिंक उपलब्ध रहेगा। 23 जुलाई से 25 जुलाई की मध्य रात्रि तक ऑनलाइन आवेदन में संशोधन के लिए पुनः लिंक दिया जायेगा।
रांची विश्वविद्यालय के वीसी के कार्यकाल की होगी जांच, राज्यपाल ने दिये जांच के आदेश
अभ्यर्थियों के पास बीएड के साथ पीजी की डिग्री होना जरूरी है। आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 साल होगी चाहिए। उम्र की गणना एक अगस्त 2025 से की जाएगी। सामान्य वर्ग के लिए परीक्षा फीस 100 रुपए है। वहीं एससी-एसटी के लिए 50 रुपए है। 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग कैटेगरी के अभ्यर्थियों को फीस नहीं देनी होगी। ये नियुक्तियां ट्रेडिशनल विषयों के अलावा कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस के लिए होंगी।
बिहार के स्कूल में चिकन पार्टी करने वाले सभी शिक्षक सस्पेंड, रसोइया से मुर्गा बनवाने का वीडियो हुआ था वायरल
पहला पत्र अर्हक होगा जिसमें न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। इसमें उत्तीर्ण होने के बाद ही दूसरे पत्र के उत्तर की जांच होगी। इसमें न्यूनतम 50 प्रतिशत (एससी, एसटी के लिए 45 प्रतिशत) अंक लाना अनिवार्य होगा। इस पत्र के प्राप्तांकों के आधार पर मेधा सूची तैयार होगी।
किस विषय में कितने पद?
विषय पद
राजनीतिशास्त्र 221
समाजशास्त्र 159
मनोविज्ञान 53
मानवशास्त्र 21
दर्शनशास्त्र 19
गृह विज्ञान 96
भूगर्भशास्त्र, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एंड कोडिंग 54
साइबर सेक्युरिटी एंड डेटा साइंस, अप्लाइड इंग्लिश 56
उर्दू 92
संताली 83
बंगला 25
मुंडारी 19
हो 26
कुड़ुख 24
कुरमाली 10
नागपुरी 21
पंचपरगनिया 10
खोरठा 18
उड़िया 04
विशेष शिक्षक आचार्य 150




