बिहार में 125 यूनिट बिजली फ्री, नीतीश कैबिनेट ने दी मंजूरी

बिहार में 125 यूनिट बिजली फ्री, नीतीश कैबिनेट ने दी मंजूरी

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्ष्ता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में बिहार के लोगों को 125 यूनिट बिजली फ्री देने की योजना को मंजूरी मिल गई। नीतीश कुमार ने एक दिन पहले यानी गुरूवार को सोशल मीडिया पर इस बात की घोषणा की थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मोतिहारी में कार्यक्रम करने के दौरान कहा था कि कार्यक्रम के बाद वो कैबिनेट में जाएंगे और फ्री बिजली योजना को मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद कैबिनेट ने फ्री बिजली योजना को मंजूरी दे दी। एक अगस्त से अब बिहार की जनता को 125 यूनिट बिजली फ्री में दी जाएगी।

GwI1z7BXEAA nAd

PM मोदी ने चंपारण में कर दिया क्लीयर, नीतीश के नाम पर नहीं लड़ेंगे चुनाव, विधानसभा इलेक्शन को लेकर दिया नया नारा
इसके लिए बिहार सरकार ने 3797 करोड़ की राशि बिजली विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं इसके साथ ही 1.1 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा लगाने के लिए कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को पूर्ण वित्तीय सहायता सरकार की तरफ से उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को सीधा लाभ होगा।” यह घोषणा निश्चित तौर पर आगामी चुनावों में वोटरों को लुभाने के लिए एक गेम चेंजर साबित हो सकती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now