डेस्कः संसद में ऑनलाइन गेमिंग बिल पास होने के एक दिन बाद ही प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्नाटक कांग्रेस के नेता केसी वीरेंद्र के घर छापेमारी कर 12 करोड़ रुपये कैश बरामद किया, इसके साथ ही ईडी ने 6 करोड़ के ज्वेलरी को भी जब्त किया है।ईडी ने चितदुर्गा जिले से कांग्रेस विधायक के. सी. वीरेंद्र और अन्य लोगों के खिलाफ ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी के मामले में केस दर्ज किया था।
गैंगस्टर मयंक सिंह को रांची लेकर पहुंची ATS की टीम, अजरबैजान से प्रत्यर्पण कर लाया गया झारखंड
ईडी ने चितदुर्गा जिले से कांग्रेस विधायक के. सी. वीरेंद्र और अन्य लोगों के खिलाफ ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी के मामले में केस दर्ज किया था। ईडी ने देश भर में 31 जगहों पर छापेमारी की, जिनमें गंगटोक, चितदुर्गा जिला, बेंगलुरु, हुबली, जोधपुर, मुंबई और गोवा शामिल हैं, गोवा में पांच कैसिनो- पप्पी’स कैसिनो गोल्ड, ओशन रिवर्स कैसिनो, पप्पी’स कैसिनो प्राइड, ओशन 7 कैसिनो और बिग डैडी कैसिनो-पर भी कार्रवाई की गई।
ED, Bengaluru has conducted search operation on 22-08-2025 and 23.08.2025 at 31 locations across India including Gangtok, Chitradurga District, Bangalore City, Hubli, Jodhpur, Mumbai and Goa (including 5 casinos viz. Puppy’s Casino Gold, Ocean Rivers Casino, Puppy’s Casino Pride,… pic.twitter.com/v2tvjapkdE
— ED (@dir_ed) August 23, 2025
झोले में नवजात का शव लेकर कलक्ट्रेट पहुंचा पिता, वीडियो वायरल होते ही अस्पताल सील
दुबई से चल रही थीं कंपनियां
जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी कई ऑनलाइन सट्टेबाजी साइट्स चला रहा था, जिनके नाम King567, Raja567 आदि हैं। इसके अलावा आरोपी का भाई के. सी. थिप्पेस्वामी दुबई से तीन कंपनियां- डायमंड सॉफ्टटेक, टीआरएस टेक्नोलॉजीज और प्राइम9 टेक्नोलॉजीज-चलाता है। ये कंपनियां कॉल सेंटर सेवाओं और गेमिंग बिजनेस से जुड़ी हुई हैं। वहीं, एक और भाई के.सी. नागराज और उसका बेटा पृथ्वी एन. राज भी इस काम में शामिल बताए जा रहे हैं।


