SIR पर संसद से सड़क तक संग्राम, 25 दलों के 300 सांसदों का मेगा मार्च, पुलिस ने नहीं दी इजाजत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 11, 2025

SIR पर संसद से सड़क तक संग्राम, 25 दलों के 300 सांसदों का मेगा मार्च, पुलिस ने नहीं दी इजाजत

डेस्कः बिहार में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR), मतदाता सूची में गड़बड़ी और चुनावों में कथित धांधली के खिलाफ लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्षी इंडिया अलायंस के करीब 300 सांसद आज संसद भवन से चुनाव आयोग तक पैदल मेगा मार्च करने जा रहे हैं। इसमें विपक्ष के 25 दलों के सांसद शामिल होंगे। बड़ी बात ये है कि दिल्ली पुलिस ने अभी तक इस मार्च की इजाजत नहीं दी है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, किसी सांसद ने ऐसी अनुमति मांगी ही नहीं है। ऐसे में अब विपक्षी सांसद संसद के बाद सड़क पर भी संग्राम करते नजर आ सकते हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पुलिस की अनुमति के लिए कोई औपचारिक अनुरोध प्रस्तुत नहीं किया गया है।

गाजा में IDF हमले में मारे गए 5 पत्रकार, इजराइल का दावा-एक था इसमें हमास का आतंकी
हालांकि, निर्वाचन आयोग सचिवालय ने कांग्रेस सांसद जयराम रमेश को जवाबी पत्र लिखकर आज दोपहर 12 बजे मुलाकात और बातचीत का समय तय किया है। इस चिट्ठी में कहा गया है कि चूंकि जगह कम है और पार्किंग स्पेस की दिक्कत है, इसलिए अधिकतम 30 लोग ही चर्चा करने के लिए बैठक में शामिल हों।

See also  लोकसभा चुनाव में BJP अपनाने जा रही है विधानसभा चुनाव का फार्मूला, राज्यसभा के सीनियर सांसद लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव

कई सांसदों को लेकर आ रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा, दो घंटे तक हवा में अटकी रही जान
कांग्रेस लगा रही वोट चोरी के आरोप
इंडिया गठबंधन के प्रमुख घटक दल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का सीधा आरोप है कि चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलकर वोट चोरी करवा रहा है और भाजपा को फायदा पहुंचा रहा है। गांधी के आवास पर पिछले सप्ताह आयोजित डिनर में इस विषय पर चर्चा के बाद तय हुआ था कि गठबंधन दलों के सांसद इस मुद्दे पर संसद भवन से चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च करेंगे।

पप्पू यादव का दावाः पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण में मिलावट मैटेरियल का इस्तेमाल
मार्च से पहले गठबंधन नेताओं की बैठक
मार्च का आयोजन आज (सोमवार 11 अगस्त को) हो रहा है। इससे पहले संसद की कार्यवाही शुरू होने से पूर्व सुबह संसद भवन परिसर में विपक्ष के नेता के कक्ष में गठबंधन के नेताओं की बैठक होगी, जिसमें संसद से चुनाव आयोग तक मार्च करने को लेकर चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि इंडिया गठबंधन के नेता संसद भवन परिसर में पिछले सप्ताह की तरह प्रदर्शन भी करेंगे।

See also  SIR के लिए कोई अधिकारी आए तो उसे घर में बंधक बनाकर रखें, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बिगड़े बोल

तेजस्वी का आरोप: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के नाम दो वोटर लिस्ट, दो ईपिक कार्ड
करीब 11:30 बजे निकलेगा मार्च
इस मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी समेत कई सांसद शामिल होंगे। सुबह करीब 11:30 बजे ये मार्च निकाला जा सकता है। इस दौरान ये सांसद 2024 के लोकसभा चुनावों में कथित “वोट चोरी” और चुनावी राज्य बिहार में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now