बिहार में 100 करोड़ का गबन, बैंक का पूर्व मैनेजर निकला फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड, EOU ने पकड़ा

कोर्ट और डीसी ऑफिस उड़ाने की धमकी देनेवाला गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक से धर दबोचा

पटनाः आर्थिक अपराध शाखा (EOU) ने पटना के पीरबहोर स्थित अवामी कॉपरेटिव बैंक और वैशाली सहकारी विकास कॉपरेटिव बैंक हाजीपुर के पूर्व शाखा प्रबंधक सैयद शहनवाज वजी को गिरफ्तार किया है। उन पर आपराधिक षड्यंत्र कर बैंक के अन्य कर्मियों, भारतीय जीवन बीमा निगम के पदाधिकारी, कर्मियों, एजेंटों व दलालों से मिलीभगत कर फर्जी LIC पॉलिसी तैयार करने व फर्जी ऋण खाता खोल कर कुल 101 करोड़ रुपये से अधिक की राशि की धोखाधड़ी कर गबन करने का आरोप है।

SIR पर चुनाव आयोग की ओर से बड़ा अपडेट, बिहार में वोटर लिस्ट से हटाएं जाएंगे 51 लाख मतदाताओं का नाम
इस संबंध में पीरबहोर (पटना) थाना में कांड सख्या-229/21 जबकि हाजीपुर नगर थाना कांड सं-629/23, 785/23 एवं 933/23 दर्ज किया गया था, जिसका अनुसंधान आर्थिक अपराध इकाई के द्वारा वर्ष 2024 में किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now