बिहार के 11 लोगों की पश्चिम बंगाल में दर्दनाक मौत, तीर्थयात्रा पर निकले श्रद्धालु हुए सड़क हादसे के शिकार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 15, 2025

पटनाः शुक्रवार को बिहार के 11 लोगों की पश्चिम बंगाल में दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए। पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर दुर्गापुर जाते समय नाला फेरी घाट इलाके में तीर्थयात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई, जिससे बस पलट गई। इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई है।सभी मृतक बिहार के रहने वाले बताए जाते हैं।

1200 675 24815890 thumbnail 16x9 kkk

झारखंड के गढ़वा में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से तीन सगे भाईयों समेत चार की मौत
बस के सभी यात्री बिहार के रहने वाले हैं और सभी तीर्थयात्रा पर निकले थे। बस दुर्गापुर जाने के दौरान बर्दवान में हादसे का शिकार हो गई।घटना में लगभग 35 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है।हादसे के समय तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना के बाद इसकी सूचना मिलने पर फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. वहीं शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।बस में सवार सभी तीर्थयात्री बिहार के मटिया थाना क्षेत्र के चिरैसा सरस्वा घाट इलाके के निवासी बताए जाते हैं। बिहार से बस द्वारा 45 तीर्थयात्री गंगासागर गए थे। वहां से लौटते समय शुक्रवार सुबह बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि बस चालक को नींद आ जाने के कारण यह दुर्घटना हुई है।

See also  नोज रिंग विवाद पर रांची के उर्सुलाइन इंटर कॉलेज में ABVP ने किया बवाल, चार घंटे तक हुआ हंगामा

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now