1 बैंक खाता, 94 आवेदन… इस तरह मंईयां सम्मान योजना की वाट लगा रहे हैं साइबर क्रिमिनल, बंगाल और बिहार से जुड़े तार

maiya samman yojna bokaro vijaya jadhav

बोकारो:  हेमंत सोरेन की मंईया सम्मान योजना(JMMSY) में सेंध लगाने की कोशिश का खुलासा हुआ है । एक ही बैंक खाते के जरिए अलग-अलग स्थानों से आवेदन दिए गए हैं। इस तरह के कुल 94 आवेदनों का फिलहाल खुलासा हुआ है । बोकारो जिले में इस खुलासे के बाद प्रशासनिक महकमे में जबरदस्त हड़कंप है । 

1 बैंक खाता, 94 आवेदन… इस तरह मंईयां सम्मान योजना की वाट लगा रहे हैं साइबर क्रिमिनल, बंगाल और बिहार से जुड़े तार

मंईयां सम्मान योजना में लूट की कोशिश

दरअसल मंईया सम्मान योजना(JMMSY) के फिजिकल वेरिफिकेशन में यह खुलास हुआ है।  बोकारो की उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा लाभुकों के भौतिक सत्यापन में एक ही बैंक खाता नंबर का इस्तेमाल कर अलगअलग नामों से 94 बार आवेदन किए जाने की जानकारी सामने आई । 

इन प्रखंडों में दिए गए फर्जी आवेदन

जिला प्रशासन ने जो जांच किया उसके मुताबिक फर्जीवाड़ा अलगअलग प्रखंडों से किया गया, जिसमें 49 बार चंदनकियारी, 20 बार कसमार, 12 बार बेरमो, 7 बार गोमिया, 2-2 बार चास और नावाडीह तथा 1-1 बार चास नगर निगम और चंद्रपुरा प्रखंड से आवेदन किए गए

इंडसइंड बैंक के हैं खाते

जांच के दौरान यह पाया गया कि इन सभी आवेदनों के लिए इंडसइंड बैंक के एक ही खाते का उपयोग किया गया। यह आवेदन पलामू जिले और बिहार के किशनगंज में स्थित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों द्वारा किए गए थे

मंईयां सम्मान के फॉर्म यहां से भरे गए

तीन अलगअलग सीएससी केंद्रों से यह आवेदन दर्ज किए गए, जिनके विवरण इस प्रकार हैं:

  1. सीएससी आईडी: 243621130028
    • ऑपरेटर: विक्कु कुमार रवि
    • पैरेंट आईडी: उपेंद्र प्रसाद
    • स्थान: जिला पलामू
    • मोबाइल: 8873482243
  2. सीएससी आईडी: 542316220013
    • ऑपरेटर: सुमित कुमार
    • पैरेंट आईडी: सुमित कुमार
    • स्थान: जिला पलामू
    • मोबाइल: 9122397271
  3. सीएससी आईडी: 423664770011
    • ऑपरेटर: फरयाद आलम
    • पैरेंट आईडी: फरयाद आलम
    • स्थान: किशनगंज, बिहार

सबसे ख़ूंखार नक्सली प्रयाग मांझी का सिक्योरिटी गार्ड और खाना बनाने वाली पुलिस की गिरफ्त में, एक करोड़ का है इनामी

एक खाता,अलग -अलग नाम

सत्यापन में यह सामने आया कि बैंक खाता संख्या 100253493007, जिसके खाताधारक का नाम सुफनी खातुन (पतामोतिविट्टा, कांटी, झारगांव, उत्तर दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल) था, का इस्तेमाल 94 बार अलगअलग नामों से आवेदन करने के लिए किया गया

साथ ही, फर्जी राशन कार्ड नंबर भी दर्ज किए गए थे, जिसकी पुष्टि जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने की। सभी आवेदकों के उपनाम में मुर्मू, हांसदा, मंडल जैसे आदिवासी समुदाय से जुड़े नामों का उपयोग किया गया 31 अक्टूबर और 1 नवंबर 2024 को कई बार यह फर्जी आवेदन भरे गए

एफआईआर दर्ज करने के आदेश

उपायुक्त विजया जाधव ने इस फर्जीवाड़े को गंभीरता से लेते हुए खाताधारक और अन्य दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है

फंड ट्रांसफर होते-होते बचा

योजना के तहत कुछ आवेदनों को बीडीओ/सीओ स्तर से स्वीकृत कर दिया गया था। हालांकि, उपायुक्त के निर्देश पर सामाजिक सुरक्षा विभाग ने एक ही बैंक खाते से बारबार किए गए आवेदनों को संवीक्षा के बाद अस्वीकृत कर दिया, जिससे राशि का हस्तांतरण नहीं हो सका

बोकारो में 11,200 डुप्लीकेट आवेदन मिले

योजना के सत्यापन में बोकारो जिले में कुल 11,200 डुप्लीकेट आवेदन मिले हैं, जिनका पुनः आंगनबाड़ी कर्मियों द्वारा भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now