By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • राँची
      • खूँटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
        • उत्तरी छोटानागपुर
          • हजारीबाग
          • रामगढ़
          • चतरा
          • गिरिडीह
          • कोडरमा
            • बोकारो
              • कोल्हान प्रमंडल
                • सरायकेला
                • चाईबासा
                • जमशेदपुर
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढवा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Reading: शिक्षा की बेहतरी के लिए विशेष विधानसभा सत्र आहूत करेगी राज्य सरकार-मुख्यमंत्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
  • झारखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Search
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
    • कोयला क्षेत्र
    • पलामू प्रमंडल
    • संथाल परगना
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -

Home | शिक्षा की बेहतरी के लिए विशेष विधानसभा सत्र आहूत करेगी राज्य सरकार-मुख्यमंत्री

शिक्षा की बेहतरी के लिए विशेष विधानसभा सत्र आहूत करेगी राज्य सरकार-मुख्यमंत्री

LiveDainik Desk
April 13, 2022 11:29 PM
By LiveDainik Desk
4 years ago
Share
SHARE

पॉलिटेक्निक एवं इंजीनियरिंग कॉलेज की नियुक्ति नियमावली जल्द बनाने का निर्देश
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उत्कृष्ट मानव संसाधन तैयार करने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए राज्य में युवाओं को गुणवत्तायुक्त उच्च एवं तकनीकी शिक्षा प्रदान करना सरकार प्राथमिकता है। क्वालिटी हायर एजुकेशन के लिए अधिकारी ऐसा पुख्ता मैकेनिज्म तैयार करें जिससे सभी मापदंडों का प्रभावी पालन सुनिश्चित हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्थापित पॉलिटेक्निक कॉलेज सहित अन्य उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थानों का नियमित निरीक्षण करें। पॉलिटेक्निक कॉलेज सहित अन्य राजकीय कॉलेजों में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने के लिए रिक्त पदों पर भर्ती एवं पदोन्नति की कार्यवाही को गति दें। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में आयोजित उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा जो भी कार्य किया जा रहा है, इन सभी कार्यों का स्टेप बाय स्टेप समय सीमा निर्धारित हो, तथा तय समय पर कार्यों को मूर्त रूप दें।

विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर समस्याओं का निपटारा करेगी राज्य सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा की बेहतरी के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर समस्याओं का समाधान राज्य सरकार करेगी। विश्वविद्यालय, स्कूली शिक्षा, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा मेडिकल कॉलेज से संबंधित अड़चनों का निपटारा सरकार की प्राथमिकता है। विधानसभा का विशेष सत्र आहूत करने से पहले अधिकारी सभी जरूरी प्रक्रिया जैसे नियुक्ति रोस्टर, नियमावली-एक्ट इत्यादि की तैयारी कर लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्थापित पॉलिटेक्निक कॉलेजों के भवनों, इक्विपमेंट्स इत्यादि संसाधनों को दुरुस्त किया जाए। पॉलिटेक्निक कॉलेजों में जो भी मशीनें छात्र-छात्राओं के लिए स्थापित किए गए हैं उसका पूरा उपयोग सुनिश्चित की जाए। अधिकारी यह तय करें कि सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में सीटें खाली न रहें। शत प्रतिशत सीटों पर नामांकन हो यह अनिवार्य करें। सभी कार्यों के निष्पादन हेतु समय सीमा निर्धारित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि टेक्नो इंडिया द्वारा संचालित दुमका कैंपस का भ्रमण हो एवं छात्रों के साथ जन अदालत किया जाए इसका नाम शिक्षा अदालत रखें। टेक्नो इंडिया के बीओजी की मीटिंग रांची में हो यह सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नए खोले जाने वाले विश्वविद्यालयों का संचालन एक निश्चित समय सीमा के अंतर्गत हो यह सुनिश्चित करें।

- Advertisement -
LD-advertisement

बोकारो, गोड्डा एवं जामताड़ा जिला में भी महिला डिग्री महाविद्यालय का होगा निर्माण

- Advertisement -
royal-soler-new

मुख्यमंत्री ने बोकारो गोड्डा एवं जामताड़ा जिला में महिला डिग्री महाविद्यालय के निर्माण किए जाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन तीनों जिलों में महिला महाविद्यालय की स्थापना के लिए भूमि चिन्हित करने हेतु संबंधित उपायुक्त के साथ विभागीय पदाधिकारी समन्वय बनाकर निर्माण कार्य को गति दें। बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष जानकारी दी गई कि राज्य में कुल 21 महिला महाविद्यालय क्रियाशील हैं। बोकारो, गोड्डा एवं जामताड़ा जिला में महिला डिग्री महाविद्यालय के निर्माण होने से राज्य के 24 जिलों में महिला डिग्री कॉलेज अच्छादित हो जाएंगे। विभागीय स्तर पर राज्य के 12 विभिन्न जिलों गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, रामगढ़, कोडरमा, चतरा, साहेबगंज, पाकुड़, सरायकेला-खरसावां, लातेहार एवं देवघर में कुल 13 महिला महाविद्यालय के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन सभी जिलों में महिला महाविद्यालय का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों में महिला डिग्री महाविद्यालयों का संचालन इसी सत्र से शुरू हो इस निमित्त प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला महाविद्यालयों में ट्यूशन फी इत्यादि के लिए सरकार द्वारा दिया जाने वाला अनुदान राशि भी बढ़ाया जाए।

गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ इसी सत्र में दिए जाने का निर्देश

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का क्रियान्वयन इसी शैक्षणिक सत्र से प्रारंभ किया जाए। मुख्यमंत्री के समक्ष विभागीय अधिकारियों द्वारा यह जानकारी दी गई थी 15 मई 2022 तक इस योजना के संचालन हेतु नीति एवं दिशा निर्देशिका पर मंत्रिपरिषद अनुमोदन प्राप्त कर लिया जाएगा। सेवा प्रदाता बैंकों का निर्धारण कर एकरारनामा की कार्रवाई जून, 2022 तक पूरी कर ली जाएगी। योजना हेतु वेब पोर्टल दिनांक 15 जून 2022 तक तैयार कर लिया जाएगा। आगामी सप्ताह को विभागीय स्तर पर गठित समिति कोलकाता का भ्रमण करेगी तथा पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का विस्तृत अध्ययन करेगी। इस योजना के सुलभ क्रियान्वयन हेतु विभागीय स्तर से एक नोडल पदाधिकारी सहित एक पृथक कोषांग का गठन 31 मई 2022 तक कर लिया जाएगा।
बैठक में दुमका एवं देवघर में निर्माणाधीन तारामंडल निर्माण कार्य एवं रांची तारामंडल के संचालन की की अद्यतन जानकारी, क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र रांची, निलंबर पीतांबर विश्वविद्यालय पलामू के निर्माण कार्य, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची के निर्माण कार्य इत्यादि अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव-सह-उच्च तकनीकी विभाग के प्रधान सचिव के.के.खंडेलवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, निदेशक तकनीकी शिक्षा डॉ अरुण कुमार, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आतंकियों के स्लीपर सेल ने रामनवमी जुलूस पर पथराव कर हिंसा फैलाने की कोशिश की
Next Article वर्दी पर लोगों की बहुत आस्था, मुश्किल में लोगों की उम्मीदें जाग जाती है-प्रधानमंत्री
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • पटना के कंकड़बाग में नगर निगम और पुलिस की टीम पर हमला,अतिक्रमण हटाने के दौरान झड़प,JCB के शीशे तोड़े, 2 घायल
  • बिहार में तीन नाबालिग की नरबलि देने की कोशिश, ग्रामीणों ने तांत्रिक को पकड़ा
  • पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई टली
  • ठाकुर हूं मैं, अपने पति को समझा…HDFC बैंक में महिला कर्मचारी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, कस्टमर को दी गालियां
  • बिहार में कोहरे और ठंड का अलर्ट, पछुआ हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, 12 फरवरी के बाद मिलेगी राहत
  • जमशेदपुर में स्लीपर सेल की आशंका, जमात के नाम पर विदेश गए कपाली के 4 युवक जांच एजेंसियों के रडार पर
  • दुकान का शटर काटकर ढ़ाई किलो चांदी की चोरी, CCTV  में कैद हुई चोर की तस्वीर
  • तेजप्रताप यादव का पिता बनने की खबरों पर आया गुस्सा, अनुष्का के साथ संबंध पर दिया जवाब, पांच जयचंदो के नाम भी बताएं

You Might Also Like

पटना के कंकड़बाग में नगर निगम और पुलिस की टीम पर हमला,अतिक्रमण हटाने के दौरान झड़प,JCB के शीशे तोड़े, 2 घायल

पटना के कंकड़बाग में नगर निगम और पुलिस की टीम पर हमला,अतिक्रमण हटाने के दौरान झड़प,JCB के शीशे तोड़े, 2 घायल

19 minutes ago
बिहार में तीन नाबालिग की नरबलि देने की कोशिश, ग्रामीणों ने तांत्रिक को पकड़ा

बिहार में तीन नाबालिग की नरबलि देने की कोशिश, ग्रामीणों ने तांत्रिक को पकड़ा

2 hours ago
पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई टली

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई टली

4 hours ago
ठाकुर हूं मैं, अपने पति को समझा...HDFC बैंक में महिला कर्मचारी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, कस्टमर को दी गालियां

ठाकुर हूं मैं, अपने पति को समझा…HDFC बैंक में महिला कर्मचारी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, कस्टमर को दी गालियां

4 hours ago
Follow US
© 2024-25 Live Dainik Broadcast Private Limited. All Rights Reserved.
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?