विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 10, 2023

4d3cc007 8b43 4276 9fc2 3568c1a9008311 08 2022 11jsp3
रायपुर- छत्तीसगढ़ का नया मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर सस्पेंश खत्म हो गया है। रविवार को हुए विधायक दल की बैठक में नये विधायक दल के नेता और मुख्यमंत्री का फैसला हो गया। विधायक दल ने विष्णुदेव साय को अपना नेता चुना जो राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।
प्रदेश के आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को बीजेपी ने अपना चेहरा बनाया है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व ने आदिवासी चेहरा विष्णुदेव साय का नाम प्रस्तावित किया था जिसपर विधायक दल की बैठक में फैसला हो गया।
विधायक दल की बैठक में हुए इस फैसले के समय केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल दुष्यंत कुमार गौतम और प्रदेश प्रभारी ओम माथुर भी मौजूद थे। मध्यप्रदेश और राजस्थान में कौन अगला मुख्यमंत्री होगा उसपर फिर फैसला अगले दो दिनों में ले लिया जाएगा।

See also  लोहरदगा के राष्ट्रीय लोक अदालत में 2575 मामले का हुआ निष्पादन, 430 करोड़ रूपये राजस्व की हुई वसूली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now