लोहरदगा में फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में लाखों की चोरी, देर रात लॉकर उठाकर ले गए चोर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 11, 2023

c2c1cb68 5a20 4278 a2b8 e7264c50b15d
लोहरदगा- शहर के रिहायशी इलाका संजय गांधी रोड़ स्थित स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंसियल लिमिटेड कंपनी के कार्यालय में रविवार देर रात 12.58 लाख की चोरी हो गई। 5 की संख्या में आये चोर ऑफिस में रखे लॉकर लेकर ही फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई।
स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंसियल लिमिटेड कंपनी मूल रूप से हैदराबाद की कंपनी है जो महिला मंडल, व्यापारियों और आम लोगों से 25 फीसदी के महंगे ब्याज दर पैसे उधार देती है। कंपनी का ऑफिस संजय गांधी रोड़ स्थित दिनेश रजक के मकान में 2017 से चल रहा है। कंपनी के कर्मचारियों द्वारा वसूल किया गया पैसे ऑफिस में मौजूद एक लॉकर में रखा जाता है, कंपनी के कर्मचारियों द्वारा शुक्रवार को वसूल की गई राशि को ऑफिस के लॉकर में ही रख दिया गया था। शनिवार और रविवार को अवकाश होने की वजह से वसूल की गई रकम बैंक में जमा नहीं किया जा सका।
सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव फाइनेंस कंपनी के ऑफिस पहुंचकर एक एक बिंदू की जांच कर रहे है। घनी आबादी में चोरी की घटना पर सवाल खड़े हो रहे है। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी भी संदेह के बाहर नहीं है, पुलिस हर एंगल से पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

See also  लोहरदगा में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now