लोक आस्था का चार दिवसीय चैती छठ महापर्व नहाय खायके साथ शुरू

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 5, 2022

रांची। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ नहाय-खाय के साथ मंगलवार को शुरू हो गया।
चार दिवसीय छठ महापर्व के दूसरे दिन कल बुधवार 6 अप्रैल को खरना, गुरुवार 7 अप्रैल को शाम का अर्घ्य और शुक्रवार 8 अप्रैल को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व संपन्न हो जायेगा।
हिन्दू पंचांग के अनुसार साल में दो बार छठ का महापर्व मनाया जाता है। एक कार्तिक मास में पड़ने वाली और दूसरी चैत्र मास में। चैती छठ पूजा के नियम और पूजा विधि भी कार्तिक मास में पड़ने वाली छठ के जैसी ही होती है।
इधर, छठ महापर्व प्रशासनिक तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। राजधानी रांची के कई महत्वपूर्ण और बड़े छठ घाटों की साफ-सफाई का काम भी युद्धस्तर पर जारी है। नगर निगम और प्रशासन के अलावा विभिन्न छठ पूजा समिति पूरी शिद्दत के साथ छठ घाटों की साफ-सफाई में जुटी है और बिजली की व्यवस्था की जा रही है। कुछ स्थानों पर कृत्रिम तालाब भी बनाये जा रहे

See also  धनबाद, गोड्डा, देवघर, हजारीबाग, कोडरमा, पलामू और पूर्वी सिंहभूम जिलों के लिए 20 सूत्री उपाध्यक्ष की घोषणा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now