रांची- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकारी योजना को लेकर लापरवाही बरतने पर सख्ती दिखाते हुए गोड्डा के समाज कल्याण पदाधिकारी को निलंबित करने का आदेश दिया जिसके बाद राज्य मुख्यालय ने उन्हे निलंबित करने की अधिसूचना जारी कर दी।
दरअसल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में के दौरान शुक्रवार को गोड्डा के पथरगामा में लाभुकों से संवाद कर रहे थे, उसी दौरान सीएम ने छात्राओं से पूछा कि उन्हे सावित्री बाई फुले योजना की राशि मिली तो कई छात्राओं ने जवाब में कहा कि राशि नहीं मिली है। इसके बाद वहां मौजूद सचिव विनय कुमार चौबे को इस मामले से संबंधित अधिकारी डीडब्लूओ अनीशा कुजूर को तत्काल निलंबित करने का आदेश दे दिया।
निलंबन से संबंधित आदेश में कहा गया है कि सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना है जिसके अंतर्गत राज्य के योग्य किशोरियों के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विवाह उन्मूलन, स्वतंत्र निर्णय लेने के लिए सक्षम बनाने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। ऐसी स्थिति में उक्त योजना के लाभुक बालिकाओं को ससमय योजना का लाभ नहीं पहुंचाकर समाज कल्याण पदाधिकारी ने अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं पूर्व से दिये गये सरकारी निर्देशों की अवहेलना एवं उदासीनता को दर्शाता है। लिहाजा मामले की गंभीरता को देखते हुए डीडब्लूओ कुजूर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
बेटियों को नहीं मिल रहा था योजना का लाभ, सीएम हेमंत ने ऑन द स्पॉट अधिकारी को कर दिया सस्पेंड
Leave a Comment
Leave a Comment


