Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | प्रकृति पर्व सरहुल की धूम, घड़ा का पानी देखकर इस साल मॉनसून में अच्छी बारिश की भविष्यवाणी

प्रकृति पर्व सरहुल की धूम, घड़ा का पानी देखकर इस साल मॉनसून में अच्छी बारिश की भविष्यवाणी

Prashant Singh
April 4, 2022 11:38 PM
By
Prashant Singh
4 years ago
Share
SHARE

पहान ने घड़ा के पानी को देखकर अच्छी बारिश की भविष्यवाणी की
रांची। जनजातीय समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार और प्रकृति पर्व सरहुल के मौके पर दो वर्ष बार एक बार फिर सड़क पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। सरहुल के मौके पर आदिवासी धर्मगुरु पहान की ओर से घड़ा का पानी देखकर अच्छी बारिश की भविष्यवाणी की गयी है।
सरहुल के मौके पर धर्मगुरु पहान की ओर से विभिन्न अखरा में विधि-विधान पूर्वक अपने आदिदेव सिंगबोंगा की पूजा अनुष्ठान कराया जा रहा है। दो दिन के इस अनुष्ठान में कई तरह की रस्म निभाकर विधि-विधान से पूजा के दौरान सुख-समृद्धि के लिए मुर्गा की बलि देने की परंपरा निभायी गयी। ग्राम देवता के लिए रंगवा मुर्गा अर्पित किया जाता है। पहान देवता से बुरी आत्मा को गांव से दूर भागने की कामना करते है। इस अनुष्ठान में एक दिन पहले प्रकृति पूजक उपवास रहकर केकड़ा और मछली पकड़ने जाते हैं, परंपरा है कि घर के नये दामाद या बेटा केकड़ा पकड़ने खेत जाते हैं, केकड़े को साल पेड़ के पत्तों से लपेटकर चूल्हे के सामने टांगा जाता है। आषाढ़ माह में बीज बोने के समय इसी केकड़ा का चूर्ण बनाकर बीज के साथ खेत में बोया जाता है। इस परंपरा को लेकर ऐसी मान्यता है कि केकड़ा के पैर की तरह फसल की वृद्धि होगी। आदिवासी समाज में ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से घर में खुशहाली आती है।

See also  रांची में वर्चस्व की लड़ाई में 15 राउंड फायरिंग, 3 को लगी गोली; 2 की हालत गंभीर

घड़ा का पानी देकर अच्छी बारिश की भविष्यवाणी

सरहुल को लेकर इस पूजा के बाद शाम में विभिन्न मौजा के पाहनों द्वारा ढोल-मांदर बजाते हुए कुएं या पास के तालाब से दो घड़ा पानी लाकर जल रखाई की रस्म निभायी जाती है। पानी भरे दोनों घड़ा को सरनास्थल के उत्तर और दक्षिण दिशा में रखा जाता है। पानी की गहराई को साल (सखुआ) के तनी से नापा जाता हैं, जिसके बाद दूसरे दिन घड़े में पानी को उसी तनी से नापा जाता है। पानी के कम होने या ना होने पर इस साल वर्षा का अनुमान किया जाता है । इसी अनुमान को लेकर आज रांची के केंद्रीय पूजा स्थल सरनाटोली हतमा के मुख्य पुजारी जगलाल पहान द्वारा इस साल मॉनसून में अच्छी बारिश की भविष्यवाणी की गयी।

लोकनृत्य और परिधान का महत्व
सरहुल के मौके पर लोक नृत्य और परिधान का काफी महत्व है। आदिवासी समाज में मान्यता है कि नृत्य ही संस्कृति है। सरहुल के मौके पर राज्यभर में जगह-जगह नृत्य उत्सव होता है। महिलाएं सफेद में लाल पाड़ की साड़ी पहनतीं हैं। बताया जाता है कि सफेद पवित्रता और शालीनता का प्रतीक है और लाल संघर्ष का। सफेद सर्वाेच्च देवता सिंगबोंगा और लाल बुरुबोंगा का प्रतीक है। इसी कारण सरना झंडा भी लाल और सफेद ही होता हैं।

See also  जयराम महतो और दो यूट्यूबर पर केस दर्ज, महिला ने लगाया अपमानित करने का आरोप

सरहुल शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सरहुल शोभायात्रा को लेकर राजधानी रांची मं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। दो हजार से ज्यादा पुलिस के जवान सुरक्षा में तैनात नजर आये, इसके अलावा रांची के सीनियर एसपी, सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी समेत शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक की मॉनिटरिंग करते रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 6अप्रैल को दुर्गा सोरेन सेना का पहला राज्यस्तरीय सम्मेलन
Next Article मांदर की थाप पर थिरके मुख्यमंत्री, सरहुल पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद
  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों
  • भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर

You Might Also Like

बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद

बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद

4 hours ago
खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी

9 hours ago
घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

9 hours ago
देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

10 hours ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?