- Advertisement -

पंचायत चुनावः पहले चरण के लिए मतदान , सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 14, 2022

रांची। झारखंड में पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए शनिवार 14 मई को सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान को लेकर सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। वहीं चुनाव प्रचार समाप्त हो जाने के बाद प्रत्याशियों ने आज डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। वहीं सुरक्षा को लेकर 32 हजार फोर्स की तैनाती की गयी है।

6231 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित
पहले चरण में राज्य के 21 जिलों के 72 प्रखंडों के 1,127 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य के 3703, मुखिया के 1117, पंचायत समिति सदस्य के 1256 और जिला परिषद के 143 पदों के लिए चुनाव होना है। इनमें से 6231 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए है। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य के 6085 , मुखिया के 4, पंचायत समिति के 140 और जिला परिषद के 2 उम्मीदवार शामिल है। वहीं 707 सीटों पर किसी प्रत्याशी की ओर से नामांकन नहीं किये जाने की वजह से सीटें खाली रह गयी है।

See also  बिहार में ठंड और कोहरे का कहर, 17 जिलों को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पहले चरण में लगाये गये 32 हजार जवान
पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियों के साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये। राज्य भर में 32 हजार जवानों की तैनामी की गयी। इनमें 200 कंपनी जिला सशस्त्र पुलिस बल, 40 जैप की इको कंपनी, होमगार्ड के जवान और लाठी बल शामिल है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किये गये है और इन इलाकों सीआरपीएफ जवानों की तैनाकी की गयी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now