रांची, भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता एवं नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी का स्वागत समारोह बीजेपी कार्यालय में हुआ । पार्टी के अनुसूचित मोर्चा ने अमर बाउरी का स्वागत किया । इस मौक़े मुख्य अतिथि के रुप में संगठन महामंत्री, झारखण्ड कर्मवीर सिंह मुख्य रुप से मौजूद थे ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्मवीर सिंह ने में कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश को जोड़ने का काम कर रही है और पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ रहा है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास के मूलमंत्र के साथ देश का विकास कर रहे है। नई ज़िम्मेदारी मिलने पर अमर बाउरी ने कहा कि गर्व है कि हम सभी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य है। बाबा साहेब के द्वारा दिये गये संविधान को देश में क्रियान्वित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश की बागडोर संभालने के बाद से ही शुरु हुआ। श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी ने जब प्रधानमंत्री का पद संभाला तो उन्होंने देश के ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों का निर्माण करवाया, सर्व शिक्षा अभियान के तहत छात्रों को शिक्षा से जोड़ा। ऐसे ही कार्य आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी योजनाओं के माध्यम से कर रहे है।
उन्होंने कहा कि देश की जनता ने जब से कमल के निशान पर वोट दिया है तब से देश की जनता को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत के पक्के मकान, नल जल योजना के तहत हर घर में शुद्ध पेय जल, किसानों को सम्मान निधि के माध्यम से कृषि के लिए प्रोतसाहित, युवाओं को स्वरोजगार एवं रोजगार उपलब्ध करना आदि कई ऐसी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
अमर बाउरी ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने जब से राज्य की बागडोर संभाली है तब से लेकर अब तक पहले तो नेता प्रतिपक्ष के मामले को लटकाए रखा वहीं दूसरी तरफ राज्य के युवा, महिला, खिलाड़ी, दलित, वंचित, सोशल सभी के साथ छल किया है। राज्य सरकार ने पूर्व के भाजपा सरकार की जितनी भी लोककल्याणकारी योजनाएं थी उसे बंद कर दिया वही परिवारवाद को बढ़ावा देते हुए अपने ही लोगों के नाम पर योजनाओं की शुरुआत कर राज्य की जनता को छलने का काम कर रही
नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों से झारखण्ड विधान सभा ने नेता प्रतिपक्ष के नाम पर बाबूलाल मरांडी को मान्यता नहीं दी। जिस कारण राज्य की सवा तीन करोड़ जनता की आवाज प्रमुखता से झारखण्ड विधानसभा के पटल पर नहीं रखा जा सका। जिसका सीधा खामियाजा राज्य की जनता को हुआ।




