खूंटी । दो लाख रुपये का इनामी नक्सली एरिया कमांडर विमल लोहरा उर्फ बिरसा पाहन ने शनिवार को खूंटी एसपी के सामने आत्मसमर्पण किया। झारखंड सरकार की पुनर्वास नीति के तहत चलाये जा रहे अभियान तहत उसका सरेंडर कराया गया है। वह अड़की के चलकद इलाके में सक्रिय था। विमल लोहरा के खिलाफ 12 कांड दर्ज हैं। इनमें पुलिस पार्टी पर हमला, बीरबांकी प्रोजेक्ट स्कूल को डायनामाइट से उड़ाना, नक्सली बंदी के दिन आड़ा घाटी में ट्रक ड्राईवर को जिंदा जला कर मारने जैसी घटनाएं शामिल हैं।



