रांची। राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के दो पदाधिकारियों तबादला किया है और एक को अतिरिक्त प्रभार दिया है। इसके अलावा आईजी पंकज कंबोज को एसीबी आईजी का दिया गया अतिरिक्त प्रभार तत्काल प्रभाव से विलोपित किया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना शुक्रवार की रात जारी कर दी गई है।
गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जेपीएचसीएल के चेयरमैन के पद पर पदस्थापित अजय कुमार सिंह अगले आदेश तक अपने कार्यों के अतिरिक्त डीजी एसीबी के प्रभार में रहेंगे। पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत अनुराग गुप्ता को एडीजी ट्रेनिंग के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं एडीजी ट्रेनिंग के पद पर पदस्थापित कांदासामी को रेल एडीजी के पद पर पदस्थापित किया गया है। जबकि रांची जोनल आईजी पंकज कंबोज को आईजी एसीबी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था, जिसे तत्काल प्रभाव से विलोपित किया गया है.
दो आईपीएस का तबादला, एक को अतिरिक्त प्रभार, अनुराग गुप्ता बने एडीजी ट्रेनिंग
Leave a Comment
Leave a Comment


