रिंग रोड के किनारे कार में नाबालिग से गैंगरेप को अंजाम देते हुए पुलिस ने पांच को पकड़ा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 13, 2022

रांची। रांची के रातू थाना क्षेत्र में रिंग रोड स्थित दलादली में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहे आरोपियों को पुलिस को पकड़ा है। आरोपी एक रेस्टोरेंट के करीब सड़क के किनारे कार में दुष्कर्म को अंजाम दे रहा था। पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने जब देखा आरोपियों को दबोचा।
रांची के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक अंकिता राय के नेतृत्व में गश्ती दल ने रातू थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित दलादली चौक के निकट से दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इस कांड में नबालिग पीड़िता द्वारा थाना में लिखित आवेदन दिया गया है, जिसमें यह जानकारी दी गयी है कि 11 मई की रात्रि में करीब 10.30बजे वह पुराने विधानसभा की ओर से जगरनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरझोपड़ी मुहल्ला स्थित अपने घर जा रही थी, उसी क्रम में सेक्टर 2 मार्केट के पास एक सफेद रंग की कार में सवार 5 युवक आये और कार को रोक कर पूछा कि वह कहां जा रही है और उसे घर छोड़ने का भरोसा दिलाते हुए अपनी कार में बिठा लिया। इसके बाद वे सभी नाबालिग को कार में इधर-उधर घुमाते हुए रिंग रोड स्थित दलादली चौक के पास ले गये और सड़क किनारे गाड़ी को खड़ी कर पांचों युवकों द्वारा पीड़िता के साथ बारी-बारी से जबर्दस्ती दुष्कर्म किया गया। उसी क्रम में पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची और पीड़िता को अपराधियों से मुक्त कराते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कर ली गयी है। पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने पीड़िता के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने इस मामले में उस सफेद रंग की कार को बरामद कर लिया है, जिसमें इस घटना को अंजाम दिया गया। वहीं दुष्कर्म के समय पीड़िता द्वारा पहना गया वस्त्र भी पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर जब्त कर लिया है।

See also  पटना में बालू माफिया ने DSP को कुचलने की कोशिश की, बीच सड़क गाड़ी पर ट्रक चढ़ाया, युवक को कुचलकर भाग रहा था ड्राइवर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now