By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • राँची
      • खूँटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
        • उत्तरी छोटानागपुर
          • हजारीबाग
          • रामगढ़
          • चतरा
          • गिरिडीह
          • कोडरमा
            • बोकारो
              • कोल्हान प्रमंडल
                • सरायकेला
                • चाईबासा
                • जमशेदपुर
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढवा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Reading: देश अनियंत्रित महंगाई आर्थिक कुप्रबंधन के दौर से गुजर रही-मोहन प्रकाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
  • झारखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Search
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
    • कोयला क्षेत्र
    • पलामू प्रमंडल
    • संथाल परगना
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -

Home | देश अनियंत्रित महंगाई आर्थिक कुप्रबंधन के दौर से गुजर रही-मोहन प्रकाश

देश अनियंत्रित महंगाई आर्थिक कुप्रबंधन के दौर से गुजर रही-मोहन प्रकाश

LiveDainik Desk
April 6, 2022 11:33 PM
By LiveDainik Desk
4 years ago
Share
SHARE

रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने आज रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश अनियंत्रित महंगाई और आर्थिक कुप्रबंधन के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को यह बताना चाहिए कि आखिर महंगाई इतनी क्यों बढ़ रही हैं।
मोहन प्रकाश ने कहा कि देश में अब महंगाई ही ‘इवेंट’ है। देश महंगे मोदी-वाद से पस्त और त्रस्त है, वहीं भाजपा की चुनावी जीत बनी लूट का लाइसेंस बन गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का नए साल का उपहार है, जिसमें देश पर लादा 1,25,407.20 करोड़ का बोझ लादा गया है, अब अब मोदी सरकार का मंत्र है, ‘‘चुनावों में जीत है लूटने का लाईसेंस। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा 1 अप्रैल से भारत की जनता पर लादी गई क्रूर, भारी और कमरतोड़ ‘मूल्य वृद्धि’ ने देश के हर परिवार का बजट बिगाड़ दिया है। ‘महंगाई’’ हर व्यक्ति की रोजी-रोटी के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। ‘‘महंगाई’’ हर परिवार के जीवन व आजीविका पर हमला बोल रही है। ‘‘महंगाई’’ हर नागरिक के जीवन का अभिशाप बन गई है। लेकिन… ‘‘महंगाई’’ एक ‘‘दैनिक कार्यक्रम’’ बन गई है, जिसका जश्न भाजपा और मोदी सरकार द्वारा देश के नागरिकों का उपहास करने के लिए मनाया जा रहा है। क्योंकि… ‘‘मोदी है तो यही मुमकिन है’।
मोहन प्रकाश ने कहा कि पेट्रोल-डीज़ल के मूल्य में रोज वृद्धि का ‘‘दैनिक गुड मॉर्निंग गिफ्ट’’ बन गया है, आज पिछले 15 दिनों में तेरहवीं बार पेट्रोल और डीज़ल के मूल्य बढ़ाए गए। पेट्रोल और डीज़ल का मूल्य भारत में पिछले 15 दिनों में 9.20 रु. प्रति लीटर बढ़ गया है।
भारत सरकार के ‘पेट्रोलियम प्लानिंग एवं एनालिसिस सेल’ के मुताबिक, साल 2020-21 में 27,969 हजार मीट्रिक टन पेट्रोल का उपभोग हुआ था। पेट्रोल के मूल्य में 9.20 रु. प्रति लीटर की वृद्धि सेदेश के नागरिकों पर 25,732 करोड़ रु. का अतिरिक्त सालाना बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के ‘पेट्रोलियम प्लानिंग एवं एनालिसिस सेल’ के मुताबिक, साल 2020-21 में 72,713हजार मीट्रिक टन डीज़ल का उपभोग हुआ था। डीज़ल के मूल्य में 9.20 रु. प्रति लीटर की वृद्धि सेदेश के नागरिकों पर 66,896 करोड़ रु. का अतिरिक्त सालाना बोझ पड़ेगा।
मोहन प्रकाश ने कहा कि जब कांग्रेस-यूपीए की सरकार केंद्र में थी, उस समय पेट्रोल 71.41 रु. और डीज़ल 55.49 रु. प्रति लीटर हुआ करता था, जो आज दिल्ली में बढ़ाकर क्रमशः 104.6 रु. प्रति लीटर और 95.87 रु. प्रति लीटर और आपके शहर रांची में आज पेट्रोल की कीमत 108.71 और डीजल 102.02 रूपेया है।
मई, 2014 में (जब भाजपा ने सत्ता संभाली) पेट्रोल पर एक्साईज़ ड्यूटी 9.20 रु. प्रति लीटर और डीज़ल पर एक्साईज़ ड्यूटी 3.46 रु. प्रति लीटर थी। पिछले आठ सालों में भाजपा सरकार ने पेट्रोल पर एक्साईज़ ड्यूटी में 18.70 रु. प्रति लीटर और डीज़ल पर एक्साईज़ ड्यूटी में 18.34 रु. प्रति लीटर की अतिरिक्त वृद्धि कर दी। यह डीज़ल और पेट्रोल पर एक्साईज़ ड्यूटी में क्रमशः 531 प्रतिशत और203 प्रतिशत की चौंकानेवाली वृद्धि है।मोदी सरकार ने अकेले पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साईज़ ड्यूटी बढ़ाकर आठ सालों में 26,00,000 करोड़ रु. (26 लाख करोड़ रु.) का मुनाफा कमा लिया।
उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल को कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 250 रु. प्रति सिलेंडर की बढ़ोत्तरी कर दी गई। पिछले 2 महीनों में कमर्शियल गैस सिलेंडर का मूल्य 346 रु. बढ़ाया गया। भाजपा के पिछले 8 सालों में, कमर्शिल एलपीजी सिलेंडर के मूल्य में 845 रु. की बढ़ोत्तरी हुई है। घरेलू गैस सिलेंडर का मूल्य 22 मार्च को 50 रु. बढ़ाया गया। मार्च, 2021 से घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में 140.50 रु. की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। भारत सरकार के ‘पेट्रोलियम प्लानिंग एवं एनालिसिस सेल’ के मुताबिक, साल 2020-21 में 27,384 हजार मीट्रिक टन एलपीजी का उपयोग किया गया। प्रति सिलेंडर 140.50 रु. की मूल्यवृद्धि से देश के नागरिकों पर 27,095 करोड़ रु. का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि ऑटो, टैक्सी, बस, ट्रक वालों और उन कार मालिकों का ईंधन है, जो महंगे पेट्रोल और डीज़ल का खर्च नहीं उठा सकते। 1 अप्रैल को एक महीने में छठवीं बार सीएनजी के दाम बढ़ा दिए गए। 80 पैसे प्रति किलोग्राम की बढ़ोत्तरी के बाद पिछले एक महीने में सीएनजी 4 रु. प्रति किलो ज्यादा महंगी हो गई है। आज दिल्ली में सीएनजी 60.81 रु. प्रति किलोग्राम मिल रही है, जो अन्य शहरों में 79.49 रु. प्रति किलोग्राम तक महंगी है। भारत सरकार के 2019-20 के सीएनजी उपयोग के आँकड़ों के अनुसार, भारत में 3,247 हजार मीट्रिक टन सीएनजी का उपयोग हुआ। इसके आधार पर, साल 2021-22 में 3,500 हजार मीट्रिक टन सीएनजी का उपयोग होने का अनुमान है। इस माह 4 रु. प्रति किलोग्राम की बढ़ोत्तरी के साथ देश के नागरिकों पर 1,400 करोड़ रु. का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
1 अप्रैल को पीएनजी के मूल्य में दिल्ली में 5 रु. प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर और नोएडा में 5.85 रु. प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर की वृद्धि कर दी गई। इससे पहले 24 मार्च को पीएनजी में दिल्ली में 1 रु. प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर की बढ़ोत्तरी की गई थी। पिछले एक माह में दिल्ली में पीएनजी का मूल्य 6 रु. प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर बढ़ाया गया। सरकार-पीएनजी कंपनियों के आँकड़ों के मुताबिक, एक औसत घर में 15 स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर पीएनजी हर माह इस्तेमाल होती है। भारत में पीएनजी के 89 लाख कनेक्शन हैं। इसके आधार पर प्रतिमाह 6 रु. प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर की वृद्धि से देश के लोगों पर 961.20 करोड़ रु. का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, डॉ एम तौसीफ, ईश्वर आनंद एवं अग्रणी संगठन प्रभारी रवीन्द्र सिंह मौजूद थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सीएम सही, टीम में कुछ गलत लोग घुस गये हैं-जयश्री सोरेन
Next Article छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला, अनीश गुप्ता रांची के डीआईजी बनाये गये
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • पटना के कंकड़बाग में नगर निगम और पुलिस की टीम पर हमला,अतिक्रमण हटाने के दौरान झड़प,JCB के शीशे तोड़े, 2 घायल
  • बिहार में तीन नाबालिग की नरबलि देने की कोशिश, ग्रामीणों ने तांत्रिक को पकड़ा
  • पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई टली
  • ठाकुर हूं मैं, अपने पति को समझा…HDFC बैंक में महिला कर्मचारी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, कस्टमर को दी गालियां
  • बिहार में कोहरे और ठंड का अलर्ट, पछुआ हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, 12 फरवरी के बाद मिलेगी राहत
  • जमशेदपुर में स्लीपर सेल की आशंका, जमात के नाम पर विदेश गए कपाली के 4 युवक जांच एजेंसियों के रडार पर
  • दुकान का शटर काटकर ढ़ाई किलो चांदी की चोरी, CCTV  में कैद हुई चोर की तस्वीर
  • तेजप्रताप यादव का पिता बनने की खबरों पर आया गुस्सा, अनुष्का के साथ संबंध पर दिया जवाब, पांच जयचंदो के नाम भी बताएं

You Might Also Like

पटना के कंकड़बाग में नगर निगम और पुलिस की टीम पर हमला,अतिक्रमण हटाने के दौरान झड़प,JCB के शीशे तोड़े, 2 घायल

पटना के कंकड़बाग में नगर निगम और पुलिस की टीम पर हमला,अतिक्रमण हटाने के दौरान झड़प,JCB के शीशे तोड़े, 2 घायल

19 minutes ago
बिहार में तीन नाबालिग की नरबलि देने की कोशिश, ग्रामीणों ने तांत्रिक को पकड़ा

बिहार में तीन नाबालिग की नरबलि देने की कोशिश, ग्रामीणों ने तांत्रिक को पकड़ा

2 hours ago
पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई टली

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई टली

4 hours ago
ठाकुर हूं मैं, अपने पति को समझा...HDFC बैंक में महिला कर्मचारी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, कस्टमर को दी गालियां

ठाकुर हूं मैं, अपने पति को समझा…HDFC बैंक में महिला कर्मचारी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, कस्टमर को दी गालियां

4 hours ago
Follow US
© 2024-25 Live Dainik Broadcast Private Limited. All Rights Reserved.
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?