टॉपर घोटाले के मास्टरमाइंड बच्चा राय के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, ईडी ने जिस प्रापर्टी को किया था जब्त उसपर कर लिया था कब्जा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 9, 2023

download
वैशाली- बिहार के चर्चित टॉपर घोटाला के मास्टरमाइंड बच्चा राय के ठिकानों पर शनिवार की सुबह सुबह केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की। अमित कुमार उर्फ बच्चा राय के भागवानपुर के कितरपुर राजाराम स्थित आवास और कॉलेज पर ईडी की टीम ने अहले सुबह पहुंची और जांच शुरू कर दी।
टॉपर घोटाले के मुख्य आरोपी बच्चा राय का मनोबल जेल से छुटने के बाद भी टूटा नहीं। जिस प्रापर्टी को ईडी ने जब्त कर लिया था उसपर फिर से वो निर्माण कार्य कर रहा था। ईडी की टीम ने बच्चा राय के 42 डिसमिल जमीन को अटैच किया था और उसपर बोर्ड लगा दिया था। बच्चा राय ने नियम को तोड़ते हुए उस जब्त जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया था, इस मामले में 18 नवंबर वैशाली के भगवानपुर थाने में मामला दर्ज किया गया था।
2016 में वैशाली के विशुन राय कॉलेज और उसके प्रिसिंपल बच्चा राय उस समय चर्चा में आ गया था जब उस कॉलेज के टॉपर का वीडियो सामने आया था जब वो मीडिया के सवाल का सही से जवाब नहीं दे पा रही थी और उसके टॉपर होने पर सवाल उठने लगे थे। बाद में जब मामले की छानबीन की गई तो पता चला कि बच्चा राय छात्रों को टॉप कराने के नाम पर मोटी रकम लेता था और बिहार के शिक्षा जगत को कलंकित करता था। शिक्षा माफिया बच्चा राय के काले कारनामों की जांच के बाद ईडी ने उसकी संपित्त को अटैच कर लिया था।

See also  झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना को लेकर आ रहे है फर्जी कॉल, CM हेमंत सोरेन ने सतर्क होने को लेकर जारी किया संदेश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now