झारखंड विधानसभा में ने 11,697 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

झारखंड विधानसभा, अनुपूरक बजट

रांचीः राज्यपाल के अभिभााषण के बाद वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 11,697.45 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग को अधिकतम 6,390.55 करोड़ रुपये का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है।
द्वितीय अनुपूरक बजट में महिला-बाल विकास के लिए आवंटित 6390 करोड़ रुपये का प्रावधान ‘मंईयां सम्मान योजना’ के तहत गरीब महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने के लिए किया गया।
विधानसभा के चार दिवसीय सत्र के तीसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद अनुपूरक बजट पेश किया गया। अनुपूरक बजट पर चर्चा गुरुवार को सत्र के अंतिम दिन होगी। इसके बाद अनुपूरक बजट और तत्संबंधी विनियोग विधेयक को मंजूरी मिल जाएगी।

झारखंड विधानसभा, अनुपूरक बजट
नई सरकार में पेश अनुपूरक बजट में महिला एवं बाल विकास विभाग के बाद ऊर्जा विभाग को 2,577.92 करोड़ रुपये का दूसरा सबसे बड़ा परिव्यय होगा। बताया गया है कि 200 यूनिट मुफ्ट बिजली और अन्य विभागीय योजनाआंे के लिए इस राशि को स्वीकृति दी गई है। इसके बाद गृह, जेल तथा आपदा प्रबंधन विभाग को 445.96 करोड़ रुपये और स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को 574.69 करोड़ रुपये का परिव्यय प्रस्तावित है।
वित्तमंत्री की ओर से अनुपूरक बजट पेश करने और अन्य विधायी कार्यवाही  के निपटारे के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को गुरुवार 12 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now