झारखंड के पूर्व राज्यपाल का निधन,शोक कल लहर

रांची। झारखंड के पूर्व राज्यपाल के. शंकर नारायणन का निधन हो गया। उनके निधन पर राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत अन्य नेताओं ने शोक जताया है।
राज्यपाल रमेश बैस ने झारखंड के पूर्व राज्यपाल के० शंकरनारायणन के निधन पर गहरा दुःख व शोक प्रकट किया है एवं उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट की है। उन्होंने राज भवन में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ० नितिन कुलकर्णी समेत राज भवन के अन्य अधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। दिवंगत आत्मा की चिरशांति हेतु राज भवन में 2 मिनट का मौन भी रखा गया।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूर्व राज्यपाल श्री के शंकरनारायण जी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा लोक सेवा और राजनीति में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने परमेश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now