चौकीदारी की सरेआम हत्या, शव के पास पिस्टल का क्या है राज?

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 7, 2023

IMG 3885लातेहार : चंदवा थाना क्षेत्र के दूबी गांव के समीप चंदवा थाना के चौकीदार मो सद्दीक अंसारी की गोली मारकर दिन दहाड़े हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम चौकीदार सद्दीक को चंदवा माल्हन मैक्लुस्कीगंज पथ पर अचेत अवस्था में देखा गया। वहां से गुजरते किसान नेता प्रमोद साहू व अन्य की नजर जब अचेत चौकीदार सद्दीक पर पड़ी तो चंदवा थाना पुलिस को सूचना दी। वहां से गुजरते एक आटो को रोककर आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान चिकत्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो घटना स्थल पर एक लोडेड पिस्टल भी मिला है जिसे पुलिस अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

चौकीदार सद्दीक की मौत की सूचना के बाद स्वजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। शव को लेकर इंदिरा चौक पहुंचे और शव के साथ एनएच जाम कर दिया। प्रशासन के खिलाफ जामकर्ता नारे लगा रहे थे।

See also  बिहार को एक और वंदे भारत; सहरसा से सियालदह तक दौड़ेगी सुपरफास्ट ट्रेन

सवाल ये उठ रहा है शव के पास मिला  पिस्टल किसका है और क्या इसी पिस्टल से हत्या हुई? पुलिस इन तमाम सवालों की तलाश कर रही है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now