चुट्टूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत और कई अन्य घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 21, 2023

रांचीः झारखंड की एक फैमिली पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक ओर उत्तराखंड के उत्तरकाशी टनल हादसे में घर का बेटा जिन्दगी के लिए संघर्ष कर रहा है, वहीं उनके दो भाईयों की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। राज्य में रामगढ़ जिले के चुट्टूपालू घाटी में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। घाटी में ट्रेलर, ट्रैक्टर, वैगन आर कार और इनोवा कार में टक्कर हो गई। हादसे में ट्रेलर के चालक और दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों में शामिल दो युवक उत्तराखंड टनल हादसा में फंसे मजदूर राजेंद्र बेदिया और सुकराम बेदिया के चहेरे भाई हैं। 24 वर्षीय दिनेश बेदिया का भाई राजेंद्र बेदिया उत्तरकाशी के टनल में फंसा है, जबकि 27 वर्षीय शंकर बेदिया के चचेरे भाई सुकराम बेदिया भी सुरंग में फंसा हैं। दिनेश बेदिया का दो बेटा और एक बेटी है। जबकि शंकर बेदिया का एक पुत्र है, जो अभी काफी छोटा है।

See also  अगले तीन-चार दिन राहत नहीं, मौसम विभाग का इन राज्यों के लिए अलर्ट; बिहार के लिए खास चेतावनी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now