आदित्य साहू ने संभाली अध्यक्ष की कुर्सी, अपहृत कैरव गांधी के परिजनों से जमशेदपुर में मिले

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने वसंत पंचमी के अवसप पर प्रदेश कार्यालय में विधिवत पूजा-पाठ और हवन के बाद पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें अध्यक्षीय कुर्सी सौंपी।

बाबूलाल ने सौंपी आदित्य साहू को कुर्सी

पदभार ग्रहण समारोह में प्रदेश के वरिष्ठ कार्यकर्ता, केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व मौजूद रहा। अपने संबोधन में आदित्य साहू ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि झारखंड भाजपा की उर्वरा भूमि है, यहां कार्यकर्ताओं में अपार जोश, ऊर्जा और देश-राज्य की सेवा का जज़्बा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत से भाजपा को बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत और धारदार बनाया जाएगा तथा राज्य में व्याप्त कुशासन के खिलाफ निर्णायक संघर्ष किया जाएगा।

आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड राज्य गठन में भाजपा ने ऐतिहासिक भूमिका निभाई है और श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों का झारखंड अभी बनना बाकी है। वसंत पंचमी के दिन संकल्प लेते हुए उन्होंने कहा कि सुशासन के लिए संघर्ष जारी रहेगा और राज्य में भाजपा के नेतृत्व में मजबूत डबल इंजन सरकार बनाई जाएगी।

- Advertisement -
LD-advertisement

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर नमन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनका झारखंड से गहरा नाता रहा है और उन्होंने यहीं से अंग्रेजों के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। उन्होंने आह्वान किया कि गांव-गरीब, किसान, आदिवासी, दलित और पिछड़ों के विरोधी रवैये वाली राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया जाए।

- Advertisement -
royal-soler-new

जमशेदपुर में आदित्य साहू

अपहृत कैरव गांधी के परिजनों से मिले 

पदभार ग्रहण के तुरंत बाद आदित्य साहू जमशेदपुर रवाना हुए। वहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी के साथ लापता कैरव गांधी के आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि संकट की घड़ी में भाजपा उनके साथ खड़ी है।

आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा के प्रयासों से राज्य में 50 से अधिक लापता बच्चों की बरामदगी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के दौरान राज्य में अपहरण की घटनाएं बढ़ी हैं और कैरव की तलाश के लिए भाजपा प्रशासन पर लगातार दबाव बना रही है। उन्होंने जिलाध्यक्ष को 24 जनवरी को एसएसपी से मिलकर ज्ञापन सौंपने के निर्देश दिए। साथ ही घोषणा की कि 27 जनवरी को उनके नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय पार्टी प्रतिनिधिमंडल रांची पुलिस मुख्यालय में डीजीपी से मिलकर इस मामले में ज्ञापन सौंपेगा।

 

Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now