बेहद शर्मनाक: सोनभद्र में आदिवासी युवक पर किया पेशाब, सोशल मीडिया में शिकायत के बाद यूपी पुलिस ने की कार्रवाई

Youth Assaulted Urinated upon UP

सोनभद्रः  झारखंड की सीमा से सटे सोनभद्र जिले में आदिवासी युवक के साथ अमानवीय घटना सामने आई है । सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद आदिवासी समाज में जबरदस्त आक्रोश है । घटना सोनभद्र के  शक्तिनगर थाना क्षेत्र की है । ट नम्बर एक के पास एक आदिवासी व्यक्ति से सात-आठ युवकों ने मारपीट की और उसके ऊपर पेशाब (Youth Assaulted Urinated upon UP) भी किया ।  बात यहीं खत्म नहीं हुई । आरोपियों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है ।

उत्तर प्रदेश पुलिस के मुताबिक शक्तिनगर क्षेत्र के एनसीएल खड़िया बैरियर नंबर एक पर बीते 26 सितंबर की रात लगभग 7-8 बजे किसी बात को लेकर पीड़ित पवन खरवार पर अंकित भारती के साथ 7-8 सदस्यों ने लात-घूसों से पिटाई कर उसके ऊपर पेशाब  कर दिया ।  शक्क्तिनगर क्षेत्र कें निमियाडांड निवासी पीड़ित पवन खरवार के बड़े भाई शिव कुमार खरवार ने एक्स पर ट्वीट कर पुलिस से शिकायत दर्ज करायी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है ।

आदिवासी युवक पर इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वायरल वीडियो शक्तिनगर थाना क्षेत्र के गेट नम्बर एक क आसपास का है. जिसमे पवन खरवार को अंकित भारती अपने दोस्तों सात-आठ की संख्या में है ने मारपीट कर पेशाब कर दिया । पीड़ित और उसके भाई शिव खरवार ने बताया कि मारपीट में चोट लगने के कारण वह बैढन मध्य प्रदेश में इलाज कराने चला गया था जिसके कारण पुलिस को घटना की सूचना नहीं दे सका था । फिलहाल इस पर पुलिस ने वीडियो वारयल होने के बाद एक्शन लेते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।

गौरतलब है कि इससे पहले मध्यप्रदेश में भी इसी तरह का वीडियो सामने आया था जिस पर देश भर में आदिवासी समाज और राजनीतिक दलों ने जबरदस्त आक्रोश दिखाया था । झारखंड चुनाव से पहले सीमावर्ती इलाके में इस तरह के वीडियो आने के बाद मामला तूल पकड़ सकता है ।

सोनभद्र से जितेन्द्र अग्रहरी की रिपोर्ट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now