खूंटी में महिला समेत दो की हत्या, घाघरा गांव स्थित तजना नदी किनारे मिले शव

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 10, 2026

खूंटी : खूंटी थाना क्षेत्र के घाघरा गांव स्थित तजना नदी के किनारे शुक्रवार सुबह एक महिला और एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़गाई गांव निवासी नेहा कुमारी के रूप में हुई है, जबकि मृत युवक की पहचान उसके पड़ोसी अरुण कुमार राणा के रूप में हुई है।
प्रारंभिक अनुसंधान में दोनों की धारदार हथियार से हत्या की गई है। आशंका व्यक्त किया है कि हत्या कहीं पर करने के बाद शवों को छिपाने की नीयत से पुल के नीचे तजना नदी किनारे फेंक दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा, खूंटी थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, सोयको थाना प्रभारी पीआर पांडेय सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। पुलिस आसपास के साक्ष्य जुटाने के साथ मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

See also  अंडों पर लिखना होगा एक्सपायरी डेट, UP सरकार का आदेश

WhatsApp Image 2026 07 10 at 10.30.59 AM
जानकारी के अनुसार नेहा कुमारी की बहन की शादी शनिवार को होनी थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए नेहा अपने बच्चों को ससुराल से लाने के लिए पड़ोसी अरुण कुमार राणा के साथ अपने ससुराल, करंज थाना क्षेत्र के डोरिया गांव जा रही थी। इसी दौरान दोनों रास्ते में लापता हो गए। परिजनों ने स्थानीय थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी। घटनास्थल से शादी का निमंत्रण कार्ड मिलने के बाद पुलिस ने उसकी मदद से मृतक की पहचान की। परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद परिजन खूंटी के लिए रवाना हो गए।फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने और आरोपियों की पहचान के लिए जांच में जुटी हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now