योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने पर राज्यपाल ने वीसी और प्रोवीसी नियुक्ति के पैनल को किया रद्द

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 24, 2023

रांची : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चार विश्वविद्यालय में वीसी और प्रोवीसी नियुक्ति पैनल को योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने की वजह से रद्द कर दिया है। जस्टिस एस मुखोपाध्याय की अध्यक्षता में गठित सर्च कमेटी का पैनल बनाया था। अब इन विश्वविद्यालय में वीसी और प्रोवीसी नियुक्ति के लिए फिर से आवेदन मांगा गया है। हालांकि इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट में भी सुनवाई चल रही है।
कोल्हान विश्वविद्यालय, नीलांबर-पितांबर विश्वविद्यालय,विनोबा भावे विश्वविद्यालय,सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति और रांची विश्वविद्यालय,कोल्हान विश्वविद्यालय,नीलांबर पितांबर विश्वविद्यालय,विनोबा भावे विश्वविद्यालय में प्रतिकुलपति की नियुक्ति होनी है।
5 जून 2023 को राज्यपाल द्वारा बनाये गए सर्च कमेटी ने योग्य उम्मीदवार से आवेदन मांगा था। कुलपति नियुक्ति नहीं होने की वजह से विनोबा भावे विवि और कोल्हान विवि में आयुक्त को वीसी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि नीलांबर पितांबर विवि में डीएसपीएमयू के वीसी को प्रभार दिया गया है वही सिद्धो कान्हू मुर्मू विवि प्रतिकुलपति को ही कुलपति का प्रभार दिया गया है।
वही दूसरी ओर वित्तीय अनियमितता के मामले में राज्यपाल ने एक विवि के शिक्षक और 4 गेस्ट फैक्ल्टी पर कार्रवाई करते हुए राज्य के किसी भी विवि में इनकी नियुक्ति नहीं करने का आदेश दिया है।

See also  ट्रेन से बेडशीट-टॉवेल और कंबल चोरी होने के मामले में रांची रेल मंडल देश में दूसरे स्थान पर, बीकानेर टॉप पर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now