रांची में सरेआम महिला से डेढ़ लाख की लूट, बच्चे के स्कूल एडमिशन के लिए बैंक से निकाले थे पैसे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 21, 2025

रांची में सरेआम महिला से डेढ़ लाख की लूट, बच्चे के स्कूल एडमिशन के लिए बैंक से निकाले थे पैसे

रांची: राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में शुक्रवार को सरेआम महिला से डेढ़ लाख रुपये की लूट हुई है। महिला अपने देवर के साथ बैंक से रुपये निकालकर घर जा रही थी तभी बाइक सवार बदमाशों ने महिला से डेढ़ लाख रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गए।

BIG BREAKING: हिंदी-साइंस के बाद अब मैट्रिक के एक और विषय का पेपर लीक! सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
मिली जानकारी के अनुसार, बिंदू देवी नाम की महिला अपने देवर के साथ धुर्वा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच आई थी और बाहर निकलने के बाद बदमाशों ने बैंक से निकाले रुपये लूट लिये। ये पैसे बिंदू देवी अपनी बेटी के स्कूल एडमिशन के लिए निकालने आई थी। बैंक से रुपये निकालने के बाद घात लगाये बैठे बदमाश रुपये लूटकर फरार हो गये।

See also  सरहुल शोभा यात्रा के दौरान पिठोरिया में हुए हमले को लेकर आदिवासी समाज में विरोध, कार्रवाई के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now