झारखंड के बोकारो में मासूम के साथ तालाब में कूदी महिला, बच्चे की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 16, 2024

बीआईटी मेसरा की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पति से थी परेशान

झारखंड के बोकारो में घरेलू विवाद में राजबाला देवी ने रविवार की सुबह अपने छह साल के मासूम बेटे के साथ बालीडीह के बनसिमली तालाब में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तालाब से दोनों को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।

मां-बेटे को बोकारो सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने छह वर्षीय बच्चे को मृत घोषित कर दिया। महिला का बीजीएच में गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है। राजबाला बालीडीह इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित श्रीभोले फैक्ट्री के मालिक लोहांचल निवासी एसएन सिंह की पुत्रवधू थी। उसका मायके बिहार के आरा जिले के अमनौर में है।

झारखंड में JSSC कार्यालय का आज घेराव करेंगे छात्र, पूरे राज्य से युवाओं के पहुंचने की संभावना

राजबाला लंबे समय से पति संजय कुमार सिंह के साथ सिटी थाना क्षेत्र की को-ऑपरेटिव कॉलोनी प्लॉट संख्या 146 के आउट हाउस में भाड़े के मकान में रह रही थी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे। इसी कड़ी में रविवार सुबह भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद राजबाला छह साल के बेटे को लेकर घर से निकल गई।

See also  4 दिन बाद बदल जाएगा झारखंड का मौसम, पड़ेगी भीषण ठंड; IMD का अलर्ट

पति संजय इधर-उधर पत्नी व बच्चे की तलाश में भटक रहे थे। इस बीच बालीडीह के वंशीमली तालाब में दोनों के डूबने की सूचना मिली।पति पत्नी के विवाद के कारण छह वर्ष के मासूम बच्चे की मौत की खबर ने पूरे इलाके को सन कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना महिला के मायके वालो को भी दे दी है। इधर महिला के बयान का भी इंतजार किया जा रहा है। खास बात यह है कि महिला ने आत्महत्या के प्रयास में अपने मासूम बेटे को मौत के मुंह में धकेल दिया।

रांची के कन्या पाठशाला के बाहर छात्राओं से छेड़खानी करने वाला हिंदपीढ़ी का फिरोज अली हुआ गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now