रामगढ़ में महिला की बेरहमी से पिटाई, ICU में भर्ती,3 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 1, 2026

रामगढ़ में महिला की बेरहमी से पिटाई, ICU में भर्ती,3 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं

रामगढ़: जिले के गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत खोखा गांव में एक मामूली जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक महिला को बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़िता हेमोला देवी (पति स्व. नरेश करमाली) वर्तमान में रांची के एक निजी अस्पताल में ICU में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

गोला थाना पुलिस ने दर्ज नहीं की शिकायत

28 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे पड़ोस में रहने वाले कालीचरण करमाली और उनके दो बेटों—विक्रम करमाली व काजल करमाली—ने कथित रूप से हेमोला देवी के साथ मारपीट की। घटना का कारण मामूली जमीन विवाद बताया जा रहा है।बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद जब पीड़िता थाना पहुंची, तो गोला थाना पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की। इस मामले में सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

See also  गठबंधन के लिए तेजस्वी यादव के घर ढोल लेकर पहुंच गए ओवैसी के नेता, 6 सीटें मांगीं
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now