होली को लेकर अब 18 के साथ 19 को भी छुट्टी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 17, 2022

रांची। झारखंड सरकार ने होली को लेकर 18 मार्च के साथ ही 19 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग द्वारा आज इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी। कार्मिक विभाग द्वार जारी अधिसूचना में बताया गया है कि 14 दिसंबर 2021 द्वारा वर्ष 2022 में होली के अवसर पर 18 मार्च को एनआई एक्ट के तहत अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में होली का पर्व 19 मार्च को भी मनाया जाएगा। इसलिए वर्ष 2022 में होली के वअसर पर 18 मार्च को घोषित अवकाश के साथ ही 19 मार्च को भी एनआई एक्ट के तहत अवकाश घोषित किया जाता हैं।

See also  Election Duty में जा रहे सुरक्षाकर्मियों की तीन बस और कंटेनर में टक्कर, तीन पुलिस जवान की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now