- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने की दूसरी शादी, पत्रकार निधि राजदान के साथ की नये सफर की शुरूआत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 31, 2026

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने की दूसरी शादी, पत्रकार निधि राजदान के साथ की नये सफर की शुरूआत

डेस्कः जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की पत्रकार निधि राजदान संग शादी की खबर है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर खुद की और निधि राजदानी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि नई जिंदगी का नया सफर शुरू हो गया है। दोनों की शादी का ऐलान पहले उमर अब्दुल्ला ने किया, वहीं कुछ देर बाद निधि राजदान ने भी ये खबर आम कर दी।

whatsapp image 2026 10 31 at 15 57 02 1793443443884

उमर ने शनिवार को दोनों की 2 तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा- ‘कल एक नई शुरुआत हुई, निधि।’

whatsapp image 2026 10 31 at 15 57 26 1793443455897
पोस्ट के साथ उन्होंने रिंग इमोजी भी लगाया। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स दोनों की शादी और सगाई को लेकर कयास लगा रहे हैं। निधि ने भी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, इट्स डन ब्रो। उमर का पहली पत्नी पायल के साथ इस साल 31 जुलाई को तलाक हुआ था।

whatsapp image 2026 10 31 at 15 57 15 1793444123802

पायल से 32 साल पहले हुई थी शादी, सुप्रीम कोर्ट में सहमति से डिवोर्स
सुप्रीम कोर्ट ने 31 जुलाई को उमर अब्दुल्ला और उनकी पत्नी पायल के तलाक की मंजूरी दी थी। दोनों की शादी 32 साल पहले हुई थी। दोनों 2011 से अलग रह रहे थे। दोनों ने कोर्ट को बताया कि आपसी सहमति से अपनी शादी खत्म करने और सभी विवादों को सुलझाने का फैसला किया है। उमर ने सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उनकी शादी को खत्म करने से इनकार कर दिया था।

See also  वॉट्सएप में हुई दिक्कत से गंदे काम का खुलासा, UPSC छात्रा के बेडरूम-बाथरूम तक मिले कैमरे

omar abdullah and payal photo india today archives 1793444822518

स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुई शादी
यह शादी दिल्ली की एक अदालत में ‘स्पेशल मैरिज एक्ट’ (विशेष विवाह अधिनियम) के तहत पंजीकृत की गई है। शादी से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया अगस्त 2026 में शुरू हुई थी और सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सितंबर के आखिर में इसे अंतिम रूप दिया गया। हालांकि, सूत्रों का यह भी कहना है कि ‘स्पेशल मैरिज एक्ट’ के तहत पंजीकरण से पहले निकाह की रस्म भी अदा की गई जो श्रीनगर के हरि निवास पैलेस में दोनों परिवारों की मजूदगी में हुआ। और आज शाम सात बजे शादी का पहला रिसेप्शन दिल्ली में होगा, जिसके बाद अगले हफ़्ते जम्मू और आखिर में श्रीनगर में एक रिसेप्शन रखा गया है!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now