पत्नी और ससुराल वाले करते थे परेशान, पीड़ित पति घरवालों को वीडियो कॉल लगा फांसी के फंदे से झूल गया

पत्नी और ससुराल वाले करते थे परेशान, पीड़ित पति घरवालों को वीडियो कॉल लगा फांसी से झूल गया

रांचीः राजधानी रांची में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के चुटिया गोसाईं टोली में एक शख्स ने पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी से पहले युवक ने अपने परिजनों को वीडियो कॉल किया। इस दौरान पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना की पूरी जानकारी दी। इस मामले में ससुराल वालों पर केस दर्ज कर लिया गया है।

चंदन मिश्रा शूटआउट के शूटर तौसीफ को लेकर नया खुलासाः बादशाह के साथ किंग्स ऑफ पटना कहता है फुल-टाइम किलर

युवक का शव शनिवार को उसके गोसाईं टोली से स्थित किराए के मकान से बरामद किया गया है। मृतक अनिल साहु गोसाई टोली में ही रहते थे। वहीं परिजनों ने बताया कि अनिल शनिवार की सुबह आठ बजे परिवार वालों को वीडियो कॉल किया।

VIDEO:कांवड़ियों ने CRPF जवान को घेरकर पीटा, ताबड़तोड़ बरसाए थप्पड़ और लात-घूंसे

बताया कि उसकी पत्नी और ससुराल वाले बहुत प्रताड़ित कर रहे हैं। जिसकी वजह से वह आत्महत्या कर रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद चुटिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

धोनी लेने वाले हैं बड़ा फैसलाः पत्नी और बेटी के साथ देवड़ी मंदिर पहुंचकर की पूजा अर्चना

पत्नी समेत ससुराल वालों पर दर्ज हुआ केस

परिजनों ने चुटिया थाने में पत्नी पम्मी देवी, साला अरविंद साहू, ससुर गोविंद साहू, सास मुनकी देवी, साली खुशबू देवी सहित कई नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पति और पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था

परिजनों ने बताया कि अनिल की पत्नी का किसी दूसरे के साथ भी प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका विरोध अनिल किया करता था। इसको लेकर पति और पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। परिजनों ने बताया कि अनिल सब्जी बेच कर अपना और परिवार का भरण पोषण किया करता था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now