युद्धविराम के ऐलान के साथ ही क्यों ट्रेंड करने लगीं इंदिरा गांधी… Ceasefire पर ट्रंप के बयान से बिफरे भारतीय

Indira Gandhi इंदिरा गांधी

डेस्कः भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ट्रेंड करने लगीं। पाकिस्तान को सबक सिखाने का अच्छा मौका मान रहे युद्ध चाहने वालों को इस घोषणा  से जहां निराशा हाथ लगी है वहीं युद्ध नहीं चाहने वाले इस सही फैसला मान रहे हैं। इन सब के बीच सोशल मीडिया खासतौर से X पर इंदिरा गांधी ट्रेंड करने लगीं हैं । 

इंदिरा गांधी कर रही हैं ट्रेंड

युद्घ विराम के फैसले से नाराज सोशल मीडिया यूजर्स इपर तरह-तरह के कमेंट दे रहे हैं । पहलगाम की जघन्य घटना के बाद जिस तरह से समूचा भारत आक्रोश में था और पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए युद्ध की डिमांड कर रहा था उसके बाद तीन दिन बाद ही सीजफायर के ऐलान से नाराज हो कर इंदिरा गाँधी को याद करने लगे हैं।

काका सिंह नाम के यूजर लिखते हैं कि विक्ट्री इस तरह दिखती है । उनके पोस्ट में 1971 के युद्ध में पाकिस्तानी सैनिकों के सरेंडर की तस्वीर लगी है ।

Screenshot 2025 05 10 at 7.34.51 PM
सबसे बड़ी नाराजगी तो भारत के युद्ध विराम की घोषणा से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो द्वारा ये सीजफायर की जानकारी देने से हैं । लोग कह रहे हैं कि आखिर भारत के ऐलान से पहले उन्होंने कैसे ऐलान कर दिया जबकि ये भारत का आंतरिक मामला था । इंदिरा गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस को याद करते हुए लोगों ने बताया कि कैसे इंदिरा गांधी ने भारत के आंतरिक मामले में अमेरिकी दखल को दरकिनार कर दिया था ।

राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने इंदिरा गांधी के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि ”… लेकिन सच यही रहेगा एक ही इंदिरा गांधी थीं ”

झारखंड के कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने भी इंदिरा गांधी का पोस्टर साझा किया है  ।

रिपब्लिक टीवी के अर्णब गोस्वामी भी इस युद्ध विराम में अमेरिका की भूमिका  पर सवाल खड़े करते हुए नजर आ रहे हैं।

CPIML ने अमेरिका की भूमिका पर उठाए सवाल

सीपीआई-एमएल ने भी एक लंबा पोस्ट लिख कर अमेरिका की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं । सीपीआईएमएल ने पूछा कि भारत के ऐलान से पहले अमेरिका ने कैसे घोषणा कर दी ।

ट्रंप ने किया पहले सीजफायर का एलान

सैन्य ठिकानों, स्कूल और अस्पताल को निशाना बना रहा है पाकिस्तान, उकसावे वाली हरकत को भारतीय सेना ने दिया जवाब-कर्नल सोफिया कुरैशी
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि “अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं…”

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 22 अप्रैल को हुए पहलगाम टेरर अटैक के बाद तनान चल रहा था । भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर नष्ट करने के बाद पाकिस्तान भारत पर कई बार ड्रोन और एलओसी पर फायरिंग की जिसके बाद दोनों देशों में तनाव बढ़ गया था। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया। उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 17:00 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 12:00 बजे फिर से बात करेंगे।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now