- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

रोहित शर्मा का विकेट लेकर भी क्यों जश्न नहीं पा सके जम्मू-कश्मीर के नजीर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 23, 2025

Ranji Trophy match: Mumbai vs J & K

मुंबईः  उमर नजीर मीर के लिए बृहस्पतिवार को यहां मुंबई के खिलाफ रणजी मैच में रोहित शर्मा को आउट करना ‘एक बड़ी सफलता’ थी लेकिन भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान का प्रशंसक होने के कारण जम्मू कश्मीर के इस तेज गेंदबाज ने जश्न मनाने से परहेज किया।

स्विंग में उड़ा रोहित का विकेट

इस 31 साल के गेंदबाज ने मैच के शुरुआती दिन तेज गेंदबाजों की अनुकूल परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए 41 रन देकर चार विकेट लिये जिसमें रोहित के अलावा अजिंक्य रहाणे (12), शिवम दुबे (शून्य) और हार्दिक तामोरे (सात) जैसे बल्लेबाजों का विकेट शामिल है।गेंद को स्विंग करने की क्षमता से प्रभावित करने वाले नजीर ने मैच के बाद कहा, ‘‘ एक अच्छी गेंद, किसी भी खिलाड़ी के खिलाफ अच्छी गेंद होती है, आप खिलाड़ी का रूतबा नहीं देखते लेकिन रोहित शर्मा का विकेट बड़ा है, मैं खुश हूं।’’

See also  गिरिडीह में अवैध कोयला खनन के दौरान हादसा, चाल धंसने से एक के मरने की खबर, अधिकारी पहुंचे मौके पर

रोहित के विकेट का नहीं मना जश्न

नज़ीर ने  कहा, ‘‘ उनको आउट करने के बाद मेरे मन में पहला विचार यह आया कि रोहित शर्मा का प्रशंसक होने के नाते मुझे जश्न नहीं मानना चाहिये। मुझे पता है कि वह बड़े खिलाड़ी है और मैंने उन्हें आउट किया। मैं रोहित शर्मा का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम अगर यह मैच जीतते है तो यह गर्व का क्षण होगा क्योकि प्रतिद्वंद्वी टीम में भारतीय टीम का कप्तान शामिल है।’’

भाषा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now