Constitution Club of India के चुनाव में राजीव प्रताप रुडी की जीत को निशिकांत दुबे की हार क्यों मान रहे हैं लोग….कांग्रेस ने कैसे दे दी शाह को मात?

Constitution Club Election Results

नई दिल्लीः कंस्टीट्यूशन क्लब के चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार राजीव प्रताप रुडी जीत गए हैं और बीजेपी के ही  संजीव बालियान हार गए । लेकिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं झारखंड के गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे । जी हां बीजेपी के ही दो उम्मीदवारों के बीच हो रहे मुकाबले में रुडी की जीत को निशिकांत दुबे की हार की तौर पर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि Constitution Club के चुनाव में इस बार वोटिंग हुई और राजीव प्रताप रुडी ने अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी संजीव बालियान को मात दे दी। 

 

खाटूश्याम से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी और ट्रक में टक्कर, 7 बच्चों समेत 10 की मौत

रुडी और बालियान के बीच चल रहे इस मुकाबले में बताया जा रहा है कि निशिकांत दुबे 'चाणक्य' की भूमिका में संजीव बालियान को जीताने के लिए जोर लगा रहे थे । उन्होंने वोटिंग वाले दिन भी ये बयान देकर खुद को बालियान के साथ खड़ा कर लिया था जिसमें उन्होंने कहा था ये क्लब आईएस-आईपीएस और पायलट के हाथों में चला गया है और उनके हाथों से इसे निकालना है । 


इस चुनाव में पक्ष और विपक्ष के तमाम सांसदों ने वोट दिया । सोनिया गांधी-अमित शाह भी वोट देने पहुंचे थे । बताया जा रहा है कि राजीव प्रताप रुडी को परोक्ष रुप से कांग्रेस का साथ मिला जबकि संजीव बालियान को गृह मंत्री अमित शाह खेमे का कैंडिडेट माना जा रहा था । Constitution Club में 


200 सदस्यों वाले कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सेक्रेटरी पद को लेकर मंगलवार को शाम 5 बजे वोटिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, मतदान में इस बार कुल सात सौ से ज्यादा वोट पड़े। इनमें से 38 पोस्टल बैलेट थे। 669 क्लब मेंबर्स ने खुद मौके पर पहुंचकर वोटिंग की। मतदान पूरा होने बाद शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई थी ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now