Donald Trump की कौन करवाना चाहता है ‘हत्या’ ? कोड 86 47 को किया गया डिकोड तो मच गया हडकंप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 16, 2025

code 8647

डेस्कः एफबीआई के पूर्व निदेशक जेम्स कॉमी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें लिखा था 86 47  । सिर्फ चार संख्या ने अमेरिका के राष्ट्रपति को हिला कर रख दिया । क्योंकि  86 47  को जब डिकोड किया गया तो मच गया हंगामा । जी हां 86 47  किसी और ने नहीं बल्कि फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के पूर्व निदेशक ने साझा किया था जाहिर है इसका कुछ ना कुछ तो अर्थ होगा…. । ट्रंप ने इसे डिकोड किया और कहा कि उन्हें मारने की साजिश की जा रही है । 

पूर्व FBI निदेशक जेम्स कॉमी का कोड 8647

जी हां जेम्स कॉमी के  86 47 की तस्वीर भले ही सी शेल्स (समुद्री सीपों) से बनी थी लेकिन इसे ट्रंप ने डिकोड किया कि उन्हें मारने की साजिश की जा रही है । यकीन करना मुश्किल है कि अमेरिका में चल क्या रहा है । ट्रंप अपने विरोधियों खासतौर से पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को लेकर जिस तरह से हमलावर रहते हैं उसके बाद इस तरह के कोड से वहां की मीडिया में सनसनी है । ट्रंप ने कहा है कि जेम्स कॉमी उन्हें मारना चाहते हैं।

See also  काबुल हमला, पाकिस्तान अफगानिस्तान तनाव, ड्रग रिहैब सेंटर हमला, काबुल बमबारी, अफगानिस्तान न्यूज, पाकिस्तान सेना हमला, Afghanistan Pakistan conflict, Kabul attack news

डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का कोड ?

कहा जा रहा है कि एफबीआई ने इसे धमकी के तौर पर लिया है और इसकी जांच भी शुरु कर दी है। होमलैंड सिक्यूरिटी की चीफ क्रिस्टी नोएम ने कहा कि ये गंभीर मामला इसकी जांच की जाएगी और माकूल जवाब दिया जाएगा ।

क्या है Code  86 47

अब सवाल ये उठता है कि आखिर 86 47 है क्या । क्या वाकई में ये कोड है या फिर कुछ और । वेबस्टर डिक्शनरी और दूसरे संदर्भों में 86 एक कोड के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। और 86 ke वाकई में अर्थ होता है खत्म होना या कर देना । इस लिहाज से 86 का अर्थ हुआ खत्म कर देना और 47 का अर्थ हुआ अमेरिका के सैतालिसवें राष्ट्रपति । डोनाल्ड ट्रंप और वहां की सुरक्षा एजेंसियों ने इसी इसी तरह डिकोड किया है ।

See also  पटना में आपसी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन युवकों को लगी गोली, NMCH में भर्ती

कहां इस्तेमाल होता है कोड 86 47  

दरअसल  “86” एक प्रसिद्ध अमेरिकन स्लैंग टर्म है, जिसका मतलब होता है किसी चीज़ को खत्म कर देना, मना कर देना या किसी को बाहर निकाल देना, और इसका उपयोग खासतौर पर रेस्तरां, बार और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में किया जाता है।

कॉमी ने पोस्ट डिलीट किया

विवाद बढ़ता देख एफबीआई के पूर्व निदेशक जेम्स कॉमी ने इसे इंस्टाग्राम से हटा दिया और लिखा कि उन्होंने समुद्री किनारों पर टहलते हुए सी शेल्स से बनी हुई ये संख्या देखी थी, बस उन्होंने इसे पोस्ट कर दिया । मुझे क्या मालूम था कुछ लोग इन नंबर्स को हिंसा से जोड़ देंगे ।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by James Comey (@comey)

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now