रांची की मिस्ट्री गर्ल कौन? विराट कोहली के शतक मारने के बाद लगी झूमने, VIDEO वायरल

रांची की मिस्ट्री गर्ल कौन? विराट कोहली के शतक मारने के बाद लगी झूमने, VIDEO वायरल

रांचीः रविवार को रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहना वनडे मैच खेला गया। इस मैच को भारत ने 17 रनों से जीत लिया। भारत की इस जीत में विराट कोहली के 135 रनों की पारी का योगदान सबसे अहम था। कोहली की पारी ने फैन्स का दिल जीत लिया तो वहीं, मैच के दौरान कोहली के शतक पर एक मिस्ट्री गर्ल का रिएक्शन वायरल हो गया। मिस्ट्री गर्ल के रिएक्शन ने महफिल लूट ली। सोशल मीडिया पर उस मिस्ट्री गर्ल का रिएक्शन चर्चा का विषय बन गया है। बता दें कि रांची वनडे में कोहली ने अपने वनडे करियर का 52वां शतक ठोका था औकर 120 गेंद पर 135 रन बनाने में सफल रहे थे। कोहली की शतक के कारण ही भारतीय टीम पहले वनडे में 349 रन बना पाने में सफल रही थी।

 

India vs South Africa 1st ODI: विराट कोहली ने लगाया शानदार शतक, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हराया
कौन है यह वायरल गर्ल
कोहली के शतक पर जो मिस्ट्री गर्ल का रिएक्शन वायरल है उसका नाम रिया वर्मा बताया जा रहा है। उनका जबरदस्त लुक और खूबसूरत अंदाज फैन्स को खूब भा रहा है। बता दें कि रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यूट्यूब पर उनके तीन लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं और इंस्टाग्राम पर करीब 25 लाख लोगों ने उन्हें फॉलो किया है। दरअसल, वायरल गर्ल रिया वर्मा ने कोहली के शतक पूरा होने पर अपने ही अंदाज में रिएक्ट किया था जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर होने लगी थी। होता यह है कि जैसे ही किंग कोहली अपना शतक पूरा करते हैं तो वह खुशी से अपने गाल पर दोनों हाथ रख लेती हैं। उनका यह प्यारा अंदाज फैन्स को भा जाता है। रिया ने इस मैच का एक वीडियो भी यू-ट्यूब पर पोस्ट किया है।

कांपने के लिए हो जाएं तैयार! IMD ने बताया- अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम
रांची में कोहली का धमाका
रांची वनडे में भारत ने पहले खेलते हुए 349 रन का स्कोर बनाया था जिसके बाद साउथ अफ्रीकी टीम 332 रन ही बना सकी। भारतीय टीम 17 रन से मैच जीतने में सफल रही। भारत की ओर से कोहली ने 120, केएल राहुल ने 60 और रोहित शर्मा ने 57 रन की पारी खेली, वहीं, कुलदीप यादव ने 4 विकेट लेने का कमाल कर दिखाया। विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now