पत्नी ने देह व्यापार से मना किया तो हैवान बना पति, पत्नी के प्राइवेट पार्ट में घोंप दी चाकू

knife-attack

झारखंड के जमशेदपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के गोलमुरी के टुइलाडुंगरी में पत्नी ने देह व्यापार से मना करना इतना भारी पड़ा कि पति उसकी जान लेने पर उतारू हो गया। पत्नी ने देह व्यापार से मना किया तो पति ने बंधक बनाकर उसके प्राइवेट पार्ट और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।

शुक्रवार को पीड़िता गोलमुरी थाना पहुंची और लिखित शिकायत की है। महिला का पति देह व्यापार के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है। महिला की शिकायत के बाद पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। इस मामले की शिकायत करते हुए पीड़िता ने बताया कि उसने तीन वर्ष पूर्व आकाशकांत लाल से प्रेम विवाह किया था।

ट्रंप के पास नहीं है टैरिफ लगाने का अधिकार, US की अदालत ने फटकारा; भड़क गए राष्ट्रपति

शादी के कुछ समय बाद उसे पता चला कि उसका पति और ससुरालवाले देह व्यापार के धंधे में लिप्त हैं। हाल ही में पति ने चाईबासा ले जाकर जबरन देह व्यापार कराने का दबाव डाला। इनकार करने पर वह नाराज हो गया। इसके बाद आरोपी ने उसे कमरे में बंद कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसने चाकू से उसके चेहरे, प्राइवेट पार्ट और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार कर दिया।

किसी तरह पीड़िता वहां से भागकर सोनारी स्थित मायके पहुंची और घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया और उसका इलाज शुरू करवाया। परिजनों ने उसे लहूलुहान हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया।

शुक्रवार को वह अपने परिजनों के साथ गोलमुरी थाना पहुंची और पति व सास-ससुर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति पहले भी देह व्यापार के आरोप में जेल जा चुका है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

चंद्रयान-5 मिशन में शामिल होगा जापान, इसरो के साथ हो गई बड़ी डील; क्या हैं मायने

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now