अखिलेश यादव ने पूछा कृष्ण का पहला नाम तो अनिरुद्धाचार्य की हो गई बोलती बंद, सपा सुप्रीमो ने शूद्र ना कहने की हिदायत दी

akhiesh yadav anirudhacharya

लखनऊः समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कथा वाचक और उपदेशक अनिरुद्धाचार्य के बीच दिलचस्प बहस हुई । यमुना एक्सप्रेस वे पर जब दोनों की मुलाकात हुई तो अखिलेश यादव ने अनिरुद्धाचार्य से पूछ लिया कि आधी रात को जब कन्हैया को उनकी मां को दिया गया तो उन्होंने क्या कहा  कहा । इस सवाल पर अनिरुद्धाचार्य इधर-उधर की बात करने लगे । सही जवाब नहीं मिलने पर अखिलेश यादव ने कहा कि चलिए आप प्रचार कीजिए।

दरअसल अनिरुद्धाचार्य अपने विवादित बयानों को लेकरर अक्सर चर्चा में रहते हैं । हाल में ही उन्होंने बाबा साहब भीम राव अंबेडर को लेकर कुछ भ्रामक जानकारियां अपने भक्तों को दी थी जिसके बाद से उनकी आलोचना हो रही है । इसी बीच अखिलेश यादव यमुना एक्सप्रेस वे पर अनिरुद्धाचार्य से मिले तो उन्होंने सवाल पूछ लिया कि कन्हैया को उनकी मां ने क्या कह कर पुकारा था । इस सवाल पर वे जवाब नहीं दे पाए ।

अखिलेश यादव ने जवाब सुन कर कहा कि अब शूद्र मत कहना । इतना ही नहीं अखिलेश ने ये भी कहा कि आपके और हमारे रास्ते अलग-अलग हैं और उन्हें प्रचार करने की सलाह देते हुए  गाड़ी में बैठकर निकल गए ।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now