93 वर्ष के बुजुर्ग जब मंगलसूत्र खरीदने पहुंचे तो ऐसा हुआ कि दुकानदार ने लाखों की चीज 20 रुपए में दे दी…

jalana mangalsutra

जालनाछ  सच्चा प्यार न उम्र देखता है, न हालात। कुछ ऐसा ही नज़ारा महाराष्ट्र के जालना जिले में उस समय देखने को मिला, जब 93 वर्षीय वृद्ध निनायतु सिंह अपनी पत्नी शांताबाई को मंगलसूत्र भेंट करने के लिए आभूषण दुकान पर पहुंचे। जेब में महज 1120 रुपये थे, लेकिन दिल में पत्नी के लिए बेइंतहा प्रेम।

भगवान विठोबा की छप्पनियात्रा के दौरान संभाजीनगर पहुंचे इस वृद्ध दंपती की प्रेम कहानी ने सभी को भावुक कर दिया। सादगी भरे जीवन में प्रेम की गहराई को दर्शाते इस जोड़े ने स्थानीय ज्वेलरी दुकान के मालिक दिलीप दर्वे को भी इतना प्रभावित किया कि उन्होंने भावनाओं के आगे व्यापार को दरकिनार कर सिर्फ 20 रुपये में उन्हें मंगलसूत्र सौंप दिया।

“प्रेम के आगे बाकी सब बेमानी है”

दुकानदार दिलीप दर्वे ने कहा, जब इस उम्र में कोई व्यक्ति पैदल चलकर सिर्फ इसलिए आता है कि वह अपनी पत्नी के लिए कुछ स्मरणीय देना चाहता है, तो वो सिर्फ ग्राहक नहीं, एक प्रेरणा बन जाता है।

निनायतु सिंह और शांताबाई हिंगोली जिले से चलकर संभाजीनगर पहुंचे थे। मंदिर में दर्शन के बाद निनायतु जी ने अपनी पत्नी को मंगलसूत्र देने की इच्छा जताई, लेकिन जेब में सिर्फ 1120 रुपये थे। उन्होंने दुकान पर आकर जैसे ही अपनी बात कही, वहां खड़े लोग उनकी भावना से भावुक हो उठे।

सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

इस सच्चे प्रेम की कहानी अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। हजारों लोग इस वृद्ध दंपती की फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं और इनके प्रेम को “आज की दुनिया में सच्चे रिश्तों की मिसाल” बता रहे हैं।

स्थानीय लोगों में प्रशंसा की लहर

स्थानीय लोगों ने इस दंपती के प्रेम को देखकर कहा कि यह जोड़ी दिखाती है कि सच्चा प्यार समय या उम्र का मोहताज नहीं होता।

यात्राओं पर रहता है यह जोड़ा


बताया गया कि यह वृद्ध दंपती अक्सर धार्मिक यात्राओं पर जाते रहते हैं। अधिकांश समय दोनों मिलकर भक्ति में लीन रहते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, सिंह दंपती सालों से भगवान विठोबा की यात्रा में भाग लेते रहे हैं और उनका जीवन बेहद सादगीपूर्ण और प्रेरणादायक है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now