Watch Video: मां की ममता से बड़ी कोई ताकत नहीं, देखिए मादा भालू ने बच्चे के लिए बाघ को कैसे खदेड़ा..

fight beween bear and tiger

छत्तीसगढ़ः मां से ममता से बड़ी कोई ताकत नहीं होती इसका ताजा उदाहरण मिला है छत्तीसगढ़ के सबसे दुर्गम जंगल अबूझमाड़ में जहां एक मादा भालू ने अपने बच्चे की जान बचाने के लिए बाघ से भिड़ गई । बाघ ने भालू के बच्चे को लगभग दबोच लिया था लेकिन मादा भालू ने ताकतवर बाघ को दूम दबाकर भागने के लिए मजबूर कर दिया । 

सोशल मीडिया पर भाूल और बाघ की इस जंग को किसी और ने नहीं बल्कि  राज्य के मंत्री ने साझा किया है ।  मंत्री केदार कश्यप ने लिखा है कि “आखिर मां होती है..’ अबूझमाड़ के पांगुड़ में बन रही नई सड़क के बीच में मादा भालू अपने बच्चे को टाइगर से बचाने भिड़ गई। मां की ममत्व के आगे टाइगर को वहां से भागना पड़ा। इस दृश्य अबूझमाड़ के स्थानीय ग्रामीण ने अपने मोबाइल में कैद किया है।”

वीडियो में साफ दिख रहा है कि मादा भालू किस तरह से बाघ को अपने बच्चे से दूर रखने के लिए लड़ाई लड़ रही है। भालू के पीछे उसका बच्चा दुबक रहा है । बच्चे के डरी हुई चीख के साथ-साथ मादा भालू का गुस्सा भी साफ सुनाई दे रहा है। दोनों के बीच की ये जंग लगभग 26 सेकेंड की है । मासूम भालू अपनी मां के पीछे लगातार छीपने की कोशिश कर रहा है ताकि बाघ के पंजों से बचा जा सके ।

इस वीडियो को अबूझमाड़ के पांगुड़ जंगल में कैद किया गया है । बताया जा रहा है कि स्थानीय ग्रामीण जब जंगल के रास्ते से गुजर रहा था तभी उसके सामने ये भयानक फाइट हुई । अपने से ताकतवर और खूंखार बाघ को मां की ममता के सामने हार माननी पड़ी और टाइगर  को दूम दमाकर भाग गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now