वोटिंग की समय सीमा को लेकर JMM द्वारा लगाए गए आरोप को चुनाव आयोग ने किया खारिज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 21, 2024

वोटिंग की समय सीमा को लेकर JMM द्वारा लगाए गए आरोप को चुनाव आयोग ने किया खारिज

रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान के समय को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से चुनाव आयोग पर आरोप लगाए गए थे। सोमवार को चुनाव आयोग ने जेएमएम के आरोपों को खारिज कर दिया।

बीजेपी में इस्तीफा का दौर: पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक ने दे दिया इस्तीफा, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज
आयोग की ओर से जेएमएम की ओर से लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान के कम समय को लेकर लगाए गए आरोप निराधार और तथ्यहीन है । इस सन्दर्भ में तथ्य निम्नानुसार है-

1. राज्य में कुल 29,562 मतदान केंद्र है, जिसमें से ग्रामीण क्षेत्रों में 24,520 मतदान केंद्र है और शहरी क्षेत्र में 5,042 मतदान केंद्र है |
2. 981 नक्सल प्रभावित ग्रामीण मतदान केन्द्रों को छोड़कर, 23,539 ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों में एवं शहरी क्षेत्र के मतदान केन्द्रों में मतदान का समय सुबह 7 बजे से लेके सांय 5 बजे तक का है|
3. 2014 एवं 2019 के विधानसभा चुनावों में 89% (22,132) एवं 63% (18,555) मतदान केंद्रों पर मतदान का समय प्रातः 7 बजे से सायं 3 बजे तक रखा गया था। इस बार मात्र 3% (981) मतदान केंद्रों पर प्रातः 7 से सायं 4 बजे का समय रखा गया है, जो आयोग के विशेष प्रयासों से ही संभव हुआ है।
4. मतदान के समय का पर्याप्त प्रचार होता है। मतदान समाप्ति का समय कोई भी हो, उस समय क़तार में खड़े समस्त मतदाता को मतदान करने का पूर्ण अवसर मिलता है।

See also  उत्तरप्रदेश में आंधी-तूफान से भारी तबाही, 74 लोगों की मौत, 38 जिलों में येलो अलर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now