Viral Girl Monalisa: डेब्यू फिल्म से लखपति बनी महाकुंभ की मोनालिसा, फीस जान उड़ जाएंगे होश

monalisa of mahakumbh

Viral Girl Monalisa: महाकुंभ में अपनी खूबसूरती से लोगों और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को अपना दीवाना बनाने वाली मोनालिसा इन दिनों चर्चे में है। उनकी कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग उनकी कजरारी आंखो और खूबसूरत मुस्कान की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इसी बीच उन्हें एक बॉलीवुड फिल्म भी ऑफर हुई है, जिसका टाइटल ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ है। इस फिल्म के निर्देशन की कमान जाने-माने फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा संभाल रहे हैं। ऐसे में अब उनकी पहली फिल्म की फीस को लेकर खबर सामने आई है, जिसके अनुसार मोनालिसा अपनी पहली ही फिल्म से लखपति बन गई हैं।  तो आइए आपको बताते हैं पूरी कहानी।

रुपये निकालने पहुंची बैंक, महिला ने चेक पर जो लिखा, पढ़कर बेहोश हो गया कैशियर!

महाकुंभ 2025 में आकर्षण का केंद्र रही माला बेचने वाली मोनालिसा अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के गांव पहुंचकर अपनी फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ साइन किया है। इस फिल्म में मोनालिसा लीड भूमिका में नजर आएंगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanoj Mishra (@sanojmishra)

फिल्म की शूटिंग के लिए उन्हें पहले मुंबई में ट्रेनिंग दी जाएगी। मीडिया की जानकारी के अनुसार, मोनालिसा को उनकी डेब्यू फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ के लिए 21 लाख रूपए फीस दी गई है। ऐसे में सीधी-साधी सी रुद्राक्ष माला बेचने वाली मोनालिसा की किस्मत खुल गई है।

सनोज मिश्रा के मुताबिक, उन्हें मोनालिसा की वायरल वीडियो में उनकी सादगी बेहद पसंद आई और इसी के बाद उन्होंने उसे अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में काम देने का फैसला किया। निर्देशक का यह भी कहना है, मोनालिसा की मुस्कुराहट काफी आकर्षक है, वह बिना मेकअप के ही बहुत खूबसूरत लगती है और कुछ भी बनावटी नहीं करती है।

मैं तुम्हारी बच्चे की मां बनने वाली हूं…सुहागरात पर पता चला दुल्हन का सच, दूल्हे ने कर दिया कांड

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now