विनोबा भावे और सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय को मिला स्थायी कुलपति, राजभवन ने जारी की अधिसूचना

विनोबा भावे और सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय को मिला स्थायी कुलपति, राजभवन ने जारी की अधिसूचना

रांचीः लंबे इंतजार के बाद झारखंड के दो विश्वविद्यालय को स्थायी कुलपति मिल गया है। दोनों कुलपतियों का कार्यकाल तीन साल का होगा। पिछले कुलपति का कार्यकाल पूरा होने के बाद से यह पद खाली था या फिर प्रभारी पदाधिकारी देख रहे थे।

हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने राजभवन जाकर राज्यपाल से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने विदेश दौरे को लेकर दी जानकारी
मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार के बीच हुई मुलाकात के बाद दोनों विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली के प्रोफेसर और स्कूली शिक्षा के निदेशक के रूप में कार्यरत चंद्रभूषण शर्मा को विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग का कुलपति नियुक्त किया गया है।गौरतलब है कि विनोबा भावे यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ मुकुल नारायण देव का कार्यकाल 31 मई 2023 को समाप्त हुआ था। उसके बाद से यह पद रिक्त था।

सरना धर्म कोड लागू हुए बिना नहीं होने देंगे जातिगत जनगणना, 9 मई को होगा आंदोलन, JMM महासचिव विनोद पांडे का बड़ा बयान
वहीं, रांची विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत श्रीमती कुनूल कंदीर को सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका का कुलपति नियुक्त किया गया है। इनका भी कार्यकाल 3 वर्ष का होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now