विनेश फोगाट को मिल सकता है सिल्वर मेडल, CAS में पैरवी के लिए तैयार हुए हरीश साल्वे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 9, 2024

Paris Olympics में भारत को सबसे बड़ा झटका, विनेश फोगोट को किया गया अयोग्य घोषित

100 ग्राम वजन अधिक होने के कारण ओलंपिक से बाहर हुईं विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल मिलने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। बार-बार अनुरोध करने के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे खेल पंचाट न्यायालय (CAS) में विनेश फोगट का प्रतिनिधित्व करने पर सहमति व्यक्त की है। उन्होंने यह निर्णय ऐसे समय में लिया है जब भारतीय दल सुनवाई के लिए संघर्ष कर रहा है। स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे) इस मामले पर सुनवाई होनी है।

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने CAS के समक्ष विनेश फोगट की अपील के लिए वकील नियुक्त करने के लिए अतिरिक्त समय का अनुरोध किया है। विनेश ने दो मामलों में अपनी अयोग्यता के खिलाफ अपील की थी। पहला यह था कि उसे फिर से वजन करने दिया जाए, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। दूसरी अपील में उसे सिल्वर मेडल की उम्मीद थी। CAS ने कहा है कि वह इस मामले पर विचार-विमर्श करेगा।

See also  डॉक्टर इश्तियाक दिला रहा था एके-47 चलाने की ट्रेनिंग, राजस्थान में 'आतंक वाला कैंप'

मंदिरों में हो रही थी पार्वती की पूजा, मेले में लगे पोर्न स्टार मिया खलीफा के पोस्टर; हंगामा

CAS ने भारतीय दल को अपने कानूनी प्रतिनिधित्व को अंतिम रूप देने के लिए आज रात 9:30 बजे तक का समय दिया है। ओलंपिक खेलों के दौरान उत्पन्न होने वाले किसी भी विवाद के समाधान के लिए पेरिस में CAS का एक विभाग स्थापित किया गया है। यहीं पर सुनवाई होती है।

बता दें कि 7 अगस्त को 50 किलोग्राम कुश्ती वर्ग में स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित की गई विनेश फोगाट को कानूनी लड़ाई का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी बार वजन करने की उनकी अपील को खारिज कर दिया गया, लेकिन अभी भी उम्मीद है क्योंकि वह अपनी अयोग्यता को पलटना चाहती हैं या अपने प्रदर्शन के लिए सिल्वर मेडल हासिल करना चाहती हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, पेरिस के चार वकील वर्तमान में विनेश फोगाट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हरीश साल्वे की हामी भरते ही आईओए को अनुकूल परिणाम की उम्मीद है। हालांकि इस मामले का समाधान तत्काल नहीं हो सकता है और आगे भी बढ़ सकता है।

See also  बिहार वज्रपात से मंदिर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त, बिजली गिरने से दो की मौत, बच्ची और महिला घायल

गुरुजी टीईटी में थे फेल, फर्जी प्रमाणपत्र पर वर्षों से कर रहे थे नौकरी, शिक्षा विभाग ने 5 को किया बर्खास्त

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now