भोजपुरः पटना से आई निगरानी की टीम ने बुधवार की शाम प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की तीसरी किस्त जारी करने के नाम पर पांच हजार रुपये घूस लेते एक पंचायत के आवास सहायक मनीष कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
BSL उपप्रबंधक और उसकी मां चोरी के आरोप में गिरफ्तार, तनिष्क शोरूम से अंगूठी किया गायब, CCTV में कैद हुई वारदात
गिरफ्तारी सिकरहटा थाना के फतेहपुर बाजार से हो सकी। वह चकिया पंचायत के आवास सहायक पद पर कार्यरत था। हसन बाजार क्षेत्र का निवासी बताया जाता है। इससे पूर्व 10 जुलाई को निगरानी ने पीरो से 20 हजार रुपये घूस लेते राजस्व कर्मचारी राजा कुमार दास को पकड़ा था। लगातार यह दूसरी कार्रवाई है।
सीवान नगर परिषद के अधिकारी के 3 ठिकानों पर छापेमारी, EOU ने आय से अधिक संपत्ति मामले में की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, फतेहपुर निवासी लाभुक रामजी सिंह ने निगरानी विभाग से शिकायत की थी कि आवास सहायक उनसे तीसरी किस्त के भुगतान के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है।
पलामू में पुलिस ने कार से बरामद किया 46 लाख कैश, नक्सली कनेक्शन की हो रही हैं जांच
इसे लेकर निगरानी में प्राथमिकी की गई। शिकायत की पुष्टि के बाद निगरानी विभाग के डीएसपी गौतम कृष्णा के नेतृत्व में टीम ने फतेहपुर बाजार में जाल बिछाया। योजना के तहत जैसे ही लाभुक ने पांच हजार की राशि मनीष कुमार को सौंपी, निगरानी टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया।
रांची के स्कूल में सेक्स चैट स्कैंडल से हड़कंप, टीचर ने छात्रा को लिखा-‘वर्जिनिटी मुझसे लूस कराओ’,आरोपी शिक्षक वाट्सएप ग्रुप से हुए बाहर, DC ने दिए जांच के आदेश
इस कार्रवाई में मोहम्मद निजामुद्दीन, एएसआई रवि शंकर, सिपाही पंकज कुमार और शंभू राय शामिल थे। गिरफ्तारी के बाद निगरानी उससे पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर सरकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार उजागर हो रहा है और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।




